पुलिस पर हमला और बाइक में आग लगाने का आरोपी धरा
रायबरेली।थाना मिल एरिया क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार कर उनकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। घटना 25 फरवरी 2025 को सुबह लगभग 7 बजे की है।
ग्राम उमरा में मारपीट की सूचना मिलने पर पीआरबी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहां रामकिशोर पुत्र शंभू ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने बांका से जान से मारने की नीयत से हमला भी किया।
सूचना पाकर उप निरीक्षक दिलीप कुमार पासवान और उप निरीक्षक शुभम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस पर रामकिशोर और अधिक उग्र हो गया। उसने उप निरीक्षक शुभम शर्मा की निजी मोटरसाइकिल (UP 33 CC 7469) में आग लगा दी और भागने लगा।
पुलिस बल की मदद से आरोपी रामकिशोर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना मिल एरिया में उप निरीक्षक दिलीप कुमार पासवान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी में उप निरीक्षक दिलीप कुमार पासवान, उप निरीक्षक शुभम शर्मा, आरक्षी राहुल गुप्ता, आरक्षी बृजेश यादव, आरक्षी फूलचंद, पीआरबी होमगार्ड रामकुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार द्वारा हवाई पट्टी सतना का वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम आज
लोक हित में पत्रकारिता करने का पत्रकारों ने लिया संकल्प
ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित संकुल केंद्र बीजानगरी की उपशाखा खजूरी सोंधिया में नवीन शाखा प्रारंभ की गई
जिलाधिकारी द्वारा रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई