जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में अमेठी के किसान श्याम तिवारी बने आत्मनिर्भर, मधुमक्खी पालन से कमा रहे लाखों
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का प्रभाव! जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में किसानों की तरक्की।
अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत एवं मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के कुशल नेतृत्व में जनपद अमेठी के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय में वृद्धि के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड सिंहपुर के ग्राम फत्तेपुर निवासी श्याम तिवारी ने इस योजना के तहत मधुमक्खी पालन को अपनाया और आज हर माह ₹40,000 तक की आय अर्जित कर रहे हैं।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में मिला प्रोत्साहन
श्याम तिवारी को समाचार पत्रों और उद्यान विभाग अमेठी के अधिकारियों से जानकारी मिली कि मधुमक्खी पालन के लिए सरकार अनुदान भी देती है। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में उन्हें उद्यान विभाग के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण मिला। इसके बाद उन्होंने ₹2.20 लाख की लागत से 50 सेट मौनवंश/मौनगृह व उपकरण खरीदे और अपने बाग में मधुमक्खी पालन की शुरुआत की।
प्रत्येक 15 दिन में 2-2.5 क्विंटल शहद का उत्पादन
श्याम तिवारी के अनुसार, उनके मधुमक्खी पालन से हर 15 दिन में 2 से 2.5 क्विंटल शहद का उत्पादन हो रहा है, जो बाजार में ₹12,000 से ₹16,000 प्रति क्विंटल की दर से बिकता है। इससे उन्हें प्रतिमाह ₹32,000 से ₹40,000 की आय हो रही है। इस प्रकार, उन्होंने एक वर्ष में लगभग ₹3.5 लाख तक की अतिरिक्त आय अर्जित की और अपने आर्थिक संकट से बाहर आने में सफलता प्राप्त की।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का संकल्प
मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने कहा, “राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। अमेठी में इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। मधुमक्खी पालन जैसी नई तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। प्रशासन इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। सरकारी अनुदान से मिली सहायता श्याम तिवारी को उद्यान विभाग के माध्यम से अनुदान भी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिली और मधुमक्खी पालन व्यवसाय को और विस्तार देने में मदद मिली। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिले में कृषि आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने का कार्य जारी है।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार द्वारा हवाई पट्टी सतना का वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम आज
लोक हित में पत्रकारिता करने का पत्रकारों ने लिया संकल्प
ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित संकुल केंद्र बीजानगरी की उपशाखा खजूरी सोंधिया में नवीन शाखा प्रारंभ की गई
जिलाधिकारी द्वारा रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई