बैरिया क्षेत्र के दुबे छपरा गंगा नदी किनारे मिली अज्ञात महिला की शव, लाल छींटदार साड़ी पहनी महिला की नहीं हो पाई पहचान, पुलिस जांच में जुटी रही।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुबेछपरा स्थित गंगा घाट पर लगभग 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बैरिया पुलिस द्वारा दिनांक 27/02/2025 दिन गुरुवार को बरामद किया गया। शव को देखने पर ऐसा लग रहा है कि महिला की मौत तीन से चार दिन पहले की हुई है। इस इस संदर्भ मे पूछे जाने पर थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि इस महिला की मौत पानी में डूबने से या फिर किसी ने महिला की हत्या करके गंगा नदी में फेंक दी है। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया है, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव की पहचान के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।
निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकता है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उक्त महिला लाल छिटदार साड़ी व ब्लाउज पहनी हुई है। बाल खुले हुए हैं। इस घटना को लेकर दुबे छपरा सहित आस पास के गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार द्वारा हवाई पट्टी सतना का वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम आज
लोक हित में पत्रकारिता करने का पत्रकारों ने लिया संकल्प
ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित संकुल केंद्र बीजानगरी की उपशाखा खजूरी सोंधिया में नवीन शाखा प्रारंभ की गई
जिलाधिकारी द्वारा रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई