बेटे की बारात में जमकर नाचे शिवराज सिंह चौहान:बहू से गिफ्ट लेकर हुए भावुक; 1 घंटे में तैयार किया डांस; सिंधिया जोधपुर पहुंचे
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की आज जोधपुर में शादी है। वे थोड़ी देर में लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे।
तीन दिन से चल रहे इस जलसे में आज कई वीवीआईपी मेहमान भी शामिल हुए हैं, जिसमें मप्र और राजस्थान भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं।
गुरुवार शाम कार्तिकेय की बारात निकली, जिसमें शिवराज सिंह चौहान जमकर नाचे। उनके साथ छोटे बेटे कुणाल भी खूब थिरके।

छोटे बेटे कुणाल के साथ बारात में डांस करते शिवराज सिंह चौहान।
इससे पहले बुधवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। इस दौरान शिवराज ने बेटे-बहू को नया जीवन शुरू करने से पहले सीख देते हुए कहा कि आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं। जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं। बुधवार को शिवराज का जन्मदिन भी था, संगीत सेरेमनी में कार्तिकेय-अमानत ने उन्हें रामचरित मानस गिफ्ट में दी तो वे भावुक हो गए।

कार्तिकेय-अमानत ने शिवराज को जन्मदिन पर रामचरित मानस गिफ्ट की। इसके बाद शिवराज ने कहा कि दोनों ने मुझे भावुक कर दिया।
संगीत कार्यक्रम में शिवराज पत्नी साधना सिंह के साथ चांद सा रोशन चेहरा गाने पर थिरकते दिखे, तो साधना सिंह ने अपनी दोनों बहुओं के साथ मेरे घर आई एक नन्ही परी..गाने पर डांस किया। दूल्हा-दुल्हन ने भी कपल डांस किया।
साधना सिंह ने कहा- एक घंटे में तैयार किया डांस मैंने सिर्फ एक घंटे में डांस तैयार किया है। इनको टाइम मिलता नहीं है। आज इनका जन्मदिन है और बेटे का संगीत है तो डांस तो करना है। फिर जब दोनों डांस करने लगे तो शिवराज ने कहा कि मैं पूछ रहा हूं कि मुझे क्या करना है। इस पर सब खिलखिलाकर हंसने लगे। वीडियो में देखिए, पूरा संवाद…

बॉलीवुड के पुराने गानों पर शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने परफॉर्म किया।

शिवराज की पत्नी साधना सिंह ने अपनी दोनों बहुओं के साथ संगीत में डांस किया।

कार्तिकेय-अमानत ने अपनी संगीत सेरेमनी में…ना कोई होया ना कोई होणा सहित कई बॉलीवुड गानों पर डांस किया।

हल्दी सेरेमनी में कार्तिकेय और अमानत ने एक-दूसरे को हल्दी लगाई।

शिवराज सिंह चौहान की समधन रुचिका बंसल ने मिथिला का कण-कण खिला, जमाई राजा राम मिला पर परफॉर्मेंस दी।

जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान का मुंह मीठा कराते उनके समधी अनुपम बंसल।

दूल्हा-दुल्हन के परिवार ने देसी गर्ल गाने पर ग्रुप डांस किया।

गुरुवार दोपहर को एक कार्यक्रम में डांस करते दुल्हन अमानत के परिवार वाले।

कार्तिकेय ने इश्क जैसे है एक आंधी…गाने पर सोलो परफॉर्मेंस दी।

संगीत कार्यक्रम के दौरान अमानत और कार्तिकेय।
शादी में एमपी से आए कई वीआईपी मेहमान…

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया शादी में शामिल होने जोधपुर पहुंचे।

मप्र विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर पहुंचे। शिवराज और तोमर की जोड़ी ने मप्र में 2008 और 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिलाई थी।

मप्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। सारंग शिवराज कैबिनेट में भी सहकारिता और चिकित्सा शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

बुधवार को मेहंदी की रस्म के दौरान शिवराज के परिवार के साथ जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली।
शादी का कार्ड खुद कार्तिकेय-अमानत ने डिजाइन किया अमानत और कार्तिकेय की शादी का कार्ड खुद दूल्हा-दुल्हन ने डिजाइन किया है। इसमें उनकी पहली ट्रिप की याद से लेकर उनके व्यवहार को शामिल किया गया है