तुगलक रोड का नाम बदलने की अटकलें, BJP सांसदों ने नेम प्लेट पर विवेकानंद मार्ग लिखा

दिल्ली में दो BJP सांसदों ने घर के पते में बदलाव किया। दिनेश शर्मा और कृष्णपाल गुर्जर ने अपने पते में ‘तुगलक लेन’ की जगह ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखवाया। हालांकि, यह बदलाव आधिकारिक नहीं है। विपक्ष ने इसे इतिहास से छेड़छाड़ बताया। वहीं, BJP का कहना है कि मुगलों के नाम हटाकर सड़कों को भारतीय महापुरुषों के नाम दिए जाने चाहिए।
केंद्र की मंजूरी जरूरी: दिल्ली में किसी सड़क या इलाके का नाम बदलने के लिए MCD (दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन) को प्रस्ताव भेजना पड़ता है। फिर यह सरकार के पास जाता है। दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए केंद्र की मंजूरी जरूरी है। नाम बदलने की प्रक्रिया तभी पूरी होती है, जब सरकार इसे गजट में पब्लिश करती है।