लखनऊ की गृहिणी ने सौंदर्य प्रतियोगिता जीती:प्रीति गुप्ता ने मिस एंड मिसेज इंडिया में दूसरा स्थान हासिल किया
लखनऊ के कृष्णानगर की रहने वाली गृहिणी प्रीति गुप्ता ने दिल्ली में आयोजित वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया 2025 प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रीति ने पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
देश भर से आईं 36 प्रतिभागियों के बीच उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। शनिवार देर रात जब वह लखनऊ पहुंचीं, तो स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
प्रीति ने “वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया 2025” प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
गृहिणी प्रीति गुप्ता ने इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
दो किशोर बेटों की मां
17 साल के सुखद वैवाहिक जीवन में दो किशोर बेटों की मां प्रीति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि पति और बेटों के सहयोग से ही यह सब संभव हो पाया। प्रीति ने अपना खिताब लखनऊ की सभी महिलाओं को समर्पित किया।
प्रीति का मानना है कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे घर संभालने के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग ले रही हैं।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया