नवरात्र का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा:लखनऊ के मंदिरों में सुबह से ही उमड़े श्रद्धालु, माता के जयकारों से गूंजा परिसर
लखनऊ में चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
आशियाना के बंगला बाजार स्थित जय मां चंद्रिका देवी मंदिर, कृष्णा नगर के बरगवां एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड स्थित श्री ज्वाला मां मंदिर और गोसाईगंज स्थित माता चतुर्भुजी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। ज्वाला मंदिर में सुबह की आरती के दौरान भक्तों की भीड़ इतनी अधिक थी कि मंदिर परिसर में खड़े होने की जगह भी नहीं बची।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
भक्त नारियल, माला और भोग प्रसाद लेकर मंदिरों में पहुंचे। उन्होंने मां से परिवार की सुख-समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद मांगा। दोपहर में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए।
मां चंद्रघंटा देवी पार्वती का विवाहित रूप हैं। भगवान शिव से विवाह के बाद उन्होंने अपने माथे पर अर्धचंद्र धारण किया, जिससे उनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। वे न्याय और अनुशासन की देवी मानी जाती हैं। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा करने से भक्तों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
घरों में भी भक्तों ने नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर विधि-विधान से पूजा की और मनौतियां मांगी। मंदिरों में सुबह आरती के समय लगाए गए जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया