BSP के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर 22 लाख की चोरी:मुरादाबाद में ताले तोड़कर कैश-ज्वेलरी ले गए चोर; बोले-चोर पकड़वाने वाले को एक लाख दूंगा
मुरादाबाद में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 22 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया।
पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। इस बीच बसपा नेता ने ऐलान किया है कि वो चोरों का सुराग बताने वाले को एक लाख रुपए का ईनाम देंगे।
चोरी की ये घटना मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर स्थित हिमगिरी कालोनी की है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उर्फ मोनू यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीती रात घर में ताला लगा था। इसी बीच ये घटना हुई। घटना की सूचना पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और सिविल लाइंस एसएचओ मनीष सक्सेना मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करके चोरों के बारे में सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। वेद प्रकाश ने बताया कि उनके घर से चंद कदमों की दूरी पर उनका दूसरा मकान है। जिसमें उनके माता पिता रहते हैं।
बसपा नेता के मुताबिक बुधवार की रात वो अपने माता पिता के घर रुकने गए थे।इसी बीच बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। बसपा नेता का कहना है कि चोर उनके घर से सोने चांदी के जेवर और करीब सवा लाख रुपए कैश समेत करीब 22 लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर ले गए हैं।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया