यूपी के 26 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट:40 की स्पीड से हवाएं चलेंगी; 3° तक लुढ़केगा पारा; लखनऊ-वाराणसी में बादल छाए
यूपी में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह बादल छाए हुए हैं। 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की भी संभावना है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश में 3°C तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है। बुधवार की बात करें तो आगरा, हमीरपुर और बांदा सबसे गर्म जिले रहे, जहां का अधिकतम तापमान 38.2°C दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 13°C दर्ज किया गया।
क्यों बदला मौसम?
BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव- हिमालय पर पश्चिम विक्षोभ (गर्म हवाओं का दबाव) एक्टिव हुआ है। इसकी वजह से उत्तर भारत के मौसम में फिर बदलाव आ रहा है। 24 घंटे तक एक्टिव पश्चिम विक्षोभ की वजह से प्रदेश 3°C तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
मनोज श्रीवास्तव ने बताया- 24 घंटे के दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने के आसार भी हैं।
3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम
3 मार्च: गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बिजली गिरने की संभावना है।
4 मार्च: बुंदेलखंड और पश्चिम यूपी में बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।
5 मार्च: मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
अप्रैल से जून तक लू चलेगी
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- देश में इस बार सामान्य से अधिक गर्मी के आसार हैं। अप्रैल से जून के तीन महीनों में इस बार लू (हीटवेव) अधिक सताएगी।
1982 से अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा
उत्तर प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट की 2024 की एक रिपोर्ट बताती है कि 1982 से 2023 के बीच यहां गर्मियों के तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए 1981 में लखनऊ में जून महीने में औसत अधिकतम तापमान 44.94 डिग्री सेल्सियस था।
2023 में 1.42 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 46.36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यही ट्रेंड राज्य के सभी प्रमुख शहरों का है। मई की बात करें, तो इस बीच नोएडा का तापमान औसत सबसे ज्यादा 3.07 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
1982 मई में यहां का अधिकतम औसत तापमान 41.98 डिग्री सेल्सियस था। 2023 में यह 45.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और सीतापुर का औसत अधिकतम तापमान इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़ा है।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया