ग्वालियर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत:दोपहर में खाना खाकर सोई थी, शाम को मुंह से झाग निकलता देख हॉस्पिटल ले गए पति-बेटा
ग्वालियर में मंगलवार दोपहर पति के साथ खाना खाने के बाद महिला सोने चली गई। पति भी सो गया। शाम को बेटा कोचिंग से लौटा तो मां के मुंह से झाग निकलते देखा। तत्काल पिता को जगाया। आनन-फानन में उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर महिला को जेएएच रेफर कर दिया गया। यहां मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत की बात कही है।
घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के खलीफा कॉलोनी में मंगलवार शाम की है। पुलिस अब पता लगा रही है कि महिला ने खुद खाने में जहर मिलाकर खाया या फिर वह किसी साजिश की शिकार हुई है। जानकारी के अनुसार शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की खलीफा कॉलोनी निवासी गिरिजा धानुक (35) पत्नी कमल धानुक गृहिणी है। गिरिजा का पति कमल प्राइवेट फर्म में जॉब करता है।
मंगलवार दोपहर में गिरिजा व कमल ने साथ खाना खाया था। इसके बाद गिरिजा सोने के लिए चली गई। कमल भी बाहर के कमरे में सो गया। शाम करीब छह बजे उनका बेटा कोचिंग से लौटा तो माता-पिता सोते मिले। जब उसने मां को जगाने का प्रयास किया तो पता चला कि मां अचेत है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है। इसका पता चलते ही उसने पिता को जगाया। पिता-पुत्र गिरिजा को लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जेएएच भेज दिया गया। जेएएच में महिला ने उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। जहरीला पदार्थ खाने से मौत महिला की मौत की सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंच कर शव को निगरानी में ले लिया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है। उसके शरीर में पॉइजन मिला है। जहर खाया या खिलाया पुलिस पता लगा रही है कि आखिरकार महिला ने किन परिस्थितियों में जहर खाया है। परिजन के मुताबिक वह खाना खाकर सो गई। ऐसा तो नहीं कि कुछ ऐसा खा लिया, जो बाद में जहर में बदल गया।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया