मुरादाबाद में EPCH के पूर्व चेयरमैन की फैक्ट्री सील:सतपाल बोले- निगम की
मुरादाबाद में नगर निगम ने एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट के पूर्व चेयरमैन सतपाल पुगला की फैक्ट्री ग्लोब मेटल को सील कर दिया है। निगम का दावा है कि इस फैक्ट्री पर 18 लाख रुपए का टैक्स बकाया है।
हालांकि सतपाल का कहना है कि नगर निगम की टैक्स कैलकुलेशन गलत है। उनकी फैक्ट्री पर सही टैक्स कैलकुलेशन 11 लाख रुपए है। जिसका वो टैक्स देने को तैयार थे लेकिन चेक देने के बावजूद नगर निगम ने उनकी फैक्ट्री सील कर दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी सुबह 8 बजे फैक्ट्री पहुंचे और उनकी फैक्ट्री को सील कर दिया।
सतपाल मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। उनकी गिनती मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री के सीनियर मोस्ट एक्सपोर्टर्स में होती है। उनकी फैक्ट्री के खिलाफ नगर निगम की ओर से ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जबकि खराब स्वास्थ्य की वजह से वो अस्पताल में हैं। सतपाल ने दैनिक भास्कर से कहा- हमने नगर निगम अधिकारियों को वास्तविक टैक्स की राशि का चेक देने की पेशकश की थी लेकिन वो हम पर गलत बिल पूरा भरने का प्रेशर बना रहे थे। जबकि हमने पूर्व में बिल में टैक्स कैलकुलेशन को दुरुस्त करने के लिए प्रत्यावेदन दे रखा है।
लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने वास्तविक राशि जोकि करीब 11 लाख बैठती है, उसका चेक लेने से इंकार कर दिया और फैक्ट्री को सील कर दिया।
CM योगी तक शिकायत कर चुके हैं निर्यातक
नगर निगम पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मुरादाबाद के निर्यातक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार तक इस मुद्दे को उठा चुके हैं। निर्यातकों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से एक्सपोर्ट फैक्ट्रियों के गलत टैक्स बिल बनाए जा रहे हैं और फिर उन्हें दुरुस्त करने के नाम पर वसूली की जाती है। जिन इलाकों में नगर निगम की वाटर लाइन तक नहीं बिछी वहां भी फैक्ट्रियों पर वाटर टैक्स लगाए जा रहे हैं। निर्यातकों का आरोप है कि टैक्स के नाम पर उनका उत्पीड़न हो रहा है। जीआईएस सर्वे के गलत बिलों को दुरुस्त कराने के लिए फिजिकल सर्वे कराने के बाद भी बिलों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया