पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले स्वस्थ राज्यमंत्री -नरेन्द्र शिवाजी पटेल
बरेली/भाजपा के पखवाड़ा पर बरेली में सक्रिय सम्मेलन
भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आज स्थानीय शिवा गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी सहित समूची विधानसभा से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
•अन्त्योदय उत्थान के लिए काम करें कार्यकर्ता : पटेल
भारतीय जनता पाटी विधानसभा कार्यक्रम पधार इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपील की है वे पार्टी को मजबूत करें। समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा-सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।
मंत्री श्री पटेल ने भाजपा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गौरवशाली यात्रा को रेखांकित करते हुए बताया कि किस तरह भाजपा ने 1990 में कई राज्यों में अपनी सरकारें बनाई और 1996, 1998 तथा 1999 में केंद्र में सशक्त उपस्थिति दर्ज की। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनैतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय यानी समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धांत पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज विश्व
का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी करोड़ सदस्य हैं, जिनमें से मध्यप्रदेश में ही 1 करोड़ 72 लाख सक्रिय सदस्य हैं। अन्त्योदय का उत्थान पार्टी का लक्ष्य है। श्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार इस दिशा में प्राण पण से जुटी हुई है तो संगठन भी इस पवित्र लक्ष्य को प्राप्त करने में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है।उन्होंने भाजपा सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों को उल्लेखित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ना केवल 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया बल्कि भारत के माथे से धारा 370 का कलंक हटाकर कश्मीर में विकास का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा ही है जिसने लोकतंत्र की रक्षा करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया