छात्र-छात्राओं से किया संवाद एवं निर्धन छात्राओं को वितरित किए चेक।
आज दिनांक 19 अप्रैल 2025 को गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पूरनपुर में पहुंच कर
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद किया और निर्धन छात्र-छात्राओं को चेक वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं से कैरियर प्रोत्साहन हेतु संवाद किया और उन्हें आगामी प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के लिए सफलता हेतु कड़ी मेहनत की सलाह दी। प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने उद्बोधन के माध्यम से उनका स्वागत किया पत्रिका स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के लिए उनकी उपस्थिति एक उपलब्धि के रूप में रही और भविष्य में कार्यक्रम हेतु यह भी आश्वासन मिला कि वह सदैव महाविद्यालय के विकास हेतु अपना आशीर्वाद देते रहेंगे। महाविद्यालय के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी पूरी प्रशंसा की। डॉक्टर खुशीराम अध्यक्ष/जिला गन्ना अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉक्टर रेखा सिंह, डॉक्टर बीके शर्मा, डॉक्टर विनोद सिंह, डॉक्टर सौरभ सक्सेना, डॉक्टर अंकित गुप्ता, डॉक्टर मधुर मिश्रा, डॉक्टर अर्निका दीक्षित, डॉक्टर अंशिका शर्मा, श्री अनूप कुमार शुक्ला, आशीष कंचन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पीलीभीत से जिला संवाददाता नन्हे लाल कश्यप की रिपोर्ट

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया