भारतीय नर्स को पीटने वाला शख्स पुलिस से बोला- भारतीय बुरे होते हैं; अस्पताल में साइकिएट्रिक वॉर्ड में भर्ती था

फ्लोरिडा में एक शख्स ने भारतीय मूल की नर्स को बुरी तरह पीटा। हमले में नर्स को चेहरे समेत पूरे शरीर पर कई फ्रैक्चर हुए। जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने कहा- भारतीय बुरे होते हैं। मैंने अभी एक भारतीय डॉक्टर की बुरी तरह पिटाई की है। आरोपी का ये बयान पुलिस अफसर ने कोर्ट में बताया। ये घटना 19 फरवरी की है।
हमलावर की पहचान 33 साल के स्टीफन स्कैंटलबरी के तौर पर हुई है, जो फ्लोरिडा पाम्स वेस्ट साइड अस्पताल के साइकिएट्रिक वॉर्ड में भर्ती था। 67 साल की लीलम्मा लाल उसी अस्पताल में नर्स हैं। हमले के कुछ देर बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर हेट-क्राइम के साथ हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, जब उसे अरेस्ट किया गया तो वह बिना शर्ट और जूतों के था। उसके शरीर पर EKG मशीन के तार लगे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, उसे फ्लोरिडा बेकर्स एक्ट के तहत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस एक्ट के मुताबिक, किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए उसे अनिवार्य रूप से अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है।

इजराइली हवाई हमले में फिलिस्तीनी पत्रकार की जलकर मौत
ट्रम्प ने वोटिंग नियम बदले, अब नागरिकता का सबूत जरूरी:भारत का जिक्र कर कहा- वहां बायोमीट्रिक इस्तेमाल हो रहा, हम पुराने तरीके पर अटके
खेल के मैदान पर उतरीं टीवी एक्ट्रेसेस:बोलीं- YBL से जुड़ना एक बेहतरीन अवसर, अब युवा एथलीट्स को बैडमिंटन के लिए करेंगे प्रेरित
मोदी बोले- पाकिस्तान ने हमेशा धोखा दिया:
ट्रम्प ने 43 देशों के नागरिकों पर अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी की योजना क्यों बनाई, पाकिस्तान भी शामिल
चंद्रमा की सतह की स्टडी के लिए 250kg का रोवर ले जाएगा; यह चंद्रयान-3 से 10 गुना ज्यादा वजनी
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई