मणिपुर में फ्री ट्रैफिक मूवमेंट के पहले दिन हिंसा:1 की मौत, 25 घायल; कुकी समुदाय के लोगों ने बसें रोकीं, सुरक्षाबलों ने आंसू गैस छोड़ी

मणिपुर में कुकी और मैतेई बहुल इलाकों में करीब 2 साल बाद फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति को जोड़ने वाली सड़कों पर शनिवार को जैसे ही बसें चलनी शुरू हुईं, कुकी समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में एक पुरुष प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान लालगौथांग सिंगसिट (30 साल) के रूप में हुई है। लालगौथांग झड़प के दौरान गोली लगने से घायल हुआ था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
फ्री ट्रैफिक मूवमेंट के पहले दिन की तस्वीरें…

प्रदर्शनकारियों ने सड़क ब्लॉक करने के लिए पत्थर बिछा दिए।

बसों को रोकने के लिए सड़क पर पेड़ काटकर गिरा दिए गए।

जली हुई बस को सड़क के बीच में लाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की, वाहनों में आग लगा दी।

प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

झड़प के दौरान कई राहगीर और प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

सरकारी बसों को सुरक्षाबलों की निगरानी में रवाना किया गया।

सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में एक शख्स की मौत हो गई।
सुरक्षाबलों के पैलेट गन इस्तेमाल करने की खबर प्रदर्शनकारियों ने आवाजाही रोकने के लिए सड़कों पर पत्थर बिछा दिए। सड़कों पर पेड़ काटकर गिरा दिए। कई जगह गाड़ियां खड़ी कर सड़कें रोक दीं। बसों, कारों में आग लगा दी। हिंसा कर रहे लोगों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की।
सुरक्षाबलों की ओर से पैलेट गन का इस्तेमाल होने की भी खबर है। कुछ तस्वीरों-वीडियोज में घायलों के शरीर पर पैलेट गन के छर्रों के निशान दिख रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति इलाकों में जा रही सरकारी बसों को CRPF और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में चलाया गया। इसके अलावा रेड जोन वाले इलाकों में जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती की गई।

घायलों के शरीर पर पैलेट गन के निशान दिख रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अमित शाह ने फ्री मूवमेंट का ऐलान किया था गृह मंत्री अमित शाह ने 1 मार्च को मणिपुर के हालात पर गृह मंत्रालय में समीक्षा बैठक की थी। गृह मंत्री ने 8 मार्च से मणिपुर में सभी सड़कों पर बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा था। साथ ही सड़कें ब्लॉक करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
मुख्य सचिव बोले- सामान्य स्थिति बहाल होगी मणिपुर के मुख्य सचिव पीके सिंह ने कहा कि राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हम सभी प्रयास कर रहे हैं। राजधानी इंफाल से चुराचांदपुर के बीच हेलिकॉप्टर सेवाएं 12 मार्च से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक आवागमन में बाधा डालने के किसी भी प्रयास पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CM बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को इस्तीफा दिया था मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मणिपुर में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उपद्रवियों से सभी लूटे गए हथियार सरेंडर करने को कहा था। अब तक 500 से ज्यादा हथियार सरेंडर किए जा चुके हैं।

इजराइली हवाई हमले में फिलिस्तीनी पत्रकार की जलकर मौत
ट्रम्प ने वोटिंग नियम बदले, अब नागरिकता का सबूत जरूरी:भारत का जिक्र कर कहा- वहां बायोमीट्रिक इस्तेमाल हो रहा, हम पुराने तरीके पर अटके
खेल के मैदान पर उतरीं टीवी एक्ट्रेसेस:बोलीं- YBL से जुड़ना एक बेहतरीन अवसर, अब युवा एथलीट्स को बैडमिंटन के लिए करेंगे प्रेरित
कॉमेडी के नाम पर लोगों का अपमान नहीं होना चाहिए:कुणाल कामरा विवाद पर बोलीं कंगना, वे हैं कौन? मजाक के नाम पर गाली देते हैं
प्रमोशनल वीडियो में साथ दिखे सलमान-आमिर:गजनी-सिकंदर के क्रॉसओवर से फैंस खुश, डायरेक्टर मुरुगदास के साथ नजर आए दोनों सुपरस्टार्स
अपने बर्थडे पर ठग सुकेश ने जैकलीन को लिखा लेटर:एक्ट्रेस की तरफ से खुद के लिए खरीदी बुगाटी-पगानी, बोला- तुम्हारी विश पूरी की
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई