TCS मैनेजर सुसाइड केस में हाईकोर्ट पहुंचे निकिता के पापा:बोले- सुसाइड के लिए हम लोग जिम्मेदार नहीं, कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

आगरा में TCS मैनेजर के मानव शर्मा के सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। आरोपी पत्नी निकिता के पिता हाईकोर्ट पहुंचे हैं। याचिका दायर कर मुकदमा फर्जी बताया है। उन्होंने कहा- बेटी और मेरा परिवार बरहन गांव में था। मानव की सुसाइड के लिए हम लोग जिम्मेदार नहीं हैं। वहीं सुनवाई से पहले कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
याचिका की जानकारी के बाद मानव शर्मा की बहन आकांक्षा शर्मा ने कहा- हमने पुलिस को पर्याप्त सबूत दे दिए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम अलीगढ़ गई थी। वहां निकिता की मौसी का घर है। सूचना थी कि वह अपनी मौसी के घर हो सकती है। निकिता वहां नहीं मिली। पूछताछ में रिश्तेदारों ने बताया कि उनसे कोई संपर्क भी नहीं किया है।
पहले पूरा मामला जानिए, आखिर मानव ने जान क्यों दी? TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव ने आगरा में 24 फरवरी को सुसाइड कर लिया था। आगरा की डिफेंस कॉलोनी में मानव का शव फंदे से लटका मिला था। सुसाइड से पहले मानव ने वीडियो बनाया और अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा किया। मानव ने जब सुसाइड किया, तब उसकी पत्नी निकिता मायके में थी।

मानव के पिता नरेंद्र शर्मा वायुसेना से रिटायर्ड हैं। उन्होंने निकिता, उसके माता-पिता और 2 बहनों के खिलाफ FIR कराई है। आरोप लगाया है- 23 फरवरी को जब मानव निकिता को उसके मायके छोड़ने के लिए गया, तब निकिता के परिवार ने उसको धमकाया।
कहा- तलाक नहीं लेने देंगे। अब तुम्हारे मां-बाप को जेल भिजवा देंगे। वहीं सड़ोगे तुम लोग। इसके बाद मानव डिप्रेशन में चला गया। आखिरकार उसने सुसाइड कर लिया। अब पुलिस मानव और निकिता के परिवार वालों से बयान दर्ज करवा रही है।

TCS मैनेजर मानव शर्मा ने सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया।
अब जानिए…मानव और निकिता के बीच विवाद कैसे बढ़ा मानव शर्मा और निकिता की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। जनवरी, 2025 तक दोनों के जीवन में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। निकिता ने अपने पास्ट के बारे में मानव को कुछ बताया था, जिसे वह भुला चुका था, लेकिन जनवरी के आखिर में उसके इंस्टाग्राम पर निकिता के बारे में एक DM (डायरेक्ट मैसेज) आया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मैसेज में निकिता के कैरेक्टर के बारे में कुछ लिखा गया था। मानव उसके बाद निकिता के बारे में पता लगाने में जुट गया। जिसने उसे मैसेज किया था, मानव ने उससे बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे उसे निकिता के पास्ट के बारे में जितना पता था, उससे कहीं ज्यादा बातें पता चलीं। उसके कुछ बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी मिली, जिससे उसके रिलेशन थे।
यहीं से मानव टूटने लगा। उसने ये सारी बातें अपनी बहन को बताईं। बहन आकांक्षा ने उन दोनों को समझाया, फिर से नई जिंदगी शुरू करने की सलाह दी। मानव ने भी इस बात को मान लिया। उसने निकिता के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला लिया।
बहन आकांक्षा के अनुसार, मानव निकिता को बहुत चाहता था। इसके बाद ही उन दोनों ने आपस में बातचीत करके लिखित में एक समझौता तैयार किया। इसमें दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी बिताने की शर्तें लिखीं।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया