7 जिलों में पारा 40° से ऊपर, रेड अलर्ट; हिमाचल में शुक्रवार तक बारिश का दौर

मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा में सोमवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वही, रविवार को राज्य का बौध जिला लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। जिले का अधिकतम तापमान शनिवार से 1.1 डिग्री ज्यादा 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।
ओडिशा के ही झारसुगुड़ा (42 डिग्री) और बलांगीर (41.7 डिग्री) दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा राज्य के सात जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। पूरे राज्य में खासकर पश्चिमी हिस्से में हीट वेव यानी लू की स्थिति रही।
IMD ने अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने की आशंका जताई है। इसके बाद 19 मार्च से अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई। मंगलवार को छोड़कर शुक्रवार तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
राज्यों के मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर जिले में बर्फबारी हुई।

हिमाचल प्रदेश: बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। 20 मार्च तक बारिश का सिलसिला रहेगा।

हिमाचल प्रदेश: लाहौल में रुक-रुककर हो रही बर्फबारी की वजह से कई सड़कें बंद हो गई हैं।

हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी की वजह से मनाली और शिमला में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है।
18 मार्च तक 8-9 राज्यों में तेज बारिश की आशंका
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व बिहार में अगले एक हफ्ते के दौरान तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है। दक्षिण में तेलंगाना में 18 मार्च तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी।
- छत्तीसगढ़ मध्य भारत में में 2 दिन तापमान 2 डिग्री बढ़ सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।
- अगले एक हफ्ते के दौरान कम से कम दो पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) हिमालय से गुजरेंगे। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश व राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने के भी आसार हैं।
- गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिमी राजस्थान समेत समूचे पश्चिमी भारत में भी अगले 3-4 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जबकि छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान कम से कम 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। उसके बाद तापमान स्थिर रहेगा।
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा समेत पूर्वी भारत में दिन का तापमान कम से कम 5 डिग्री तक बढ़ा रह सकता है। बिहार व झारखंड में आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

कॉमेडी के नाम पर लोगों का अपमान नहीं होना चाहिए:कुणाल कामरा विवाद पर बोलीं कंगना, वे हैं कौन? मजाक के नाम पर गाली देते हैं
अपने बर्थडे पर ठग सुकेश ने जैकलीन को लिखा लेटर:एक्ट्रेस की तरफ से खुद के लिए खरीदी बुगाटी-पगानी, बोला- तुम्हारी विश पूरी की
पैरोडी सॉन्ग विवाद- कुणाल कामरा को काट देने की धमकी:500 से ज्यादा कॉल आईं; वकील ने पुलिस से 7 दिन का समय मांगा
पश्चिम बंगाल के मंदिर में टूटी 300 साल पुरानी परंपरा:दास समुदाय के लोग कर रहे पूजा, विरोध में गांववालों ने मंदिर जाना छोड़ा
झारखंड में फिर बवाल: हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान झड़प; पथराव और तोड़फोड़ की खबर, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई