पंजाब में तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा:सताने लगी गर्मी; 48 घंटों में 5°C तक बढ़ सकता है पारा, बठिंडा सबसे गर्म
पंजाब में गर्मी बढ़ती जा रही है।अधिकतम तापमान में औसतन 1.4°C की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में यह सामान्य से 2°C अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 34.6°C तक पहुंच गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9°C अधिक है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। कल तक 2 से 5 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। बारिश के असार नहीं हैं। दिन में धूप तेज रहेगी और दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी।
पंजाब के शहरों का सोमवार का न्यूनतम व अधिकतम तापमान।
इन शहरों में भी तापमान बढ़ा
मौसम रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है—
- अमृतसर में 32.3°C, जो सामान्य से 1.8°C ज्यादा है।
- लुधियाना में 31.8°C, जो सामान्य से 1.5°C अधिक रहा।
- पटियाला में 31.7°C, जो सामान्य से 0.9°C अधिक दर्ज किया गया।
- फतेहगढ़ साहिब में 31.8°C, जो सामान्य से 1.3°C ज्यादा रहा।
- होशियारपुर में 30.5°C, जो सामान्य से 1.0°C अधिक दर्ज किया गया।
- मोहाली में 31.8°C, जो सामान्य से 2.2°C ज्यादा रहा।
जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 14 से 30 डिग्री के बीच बना रहा सकता है।
जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 12 से 30 डिग्री के बीच बना रहा सकता है।
लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 14 से 34 डिग्री के बीच बना रहा सकता है।
पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 16 से 33 डिग्री के बीच बना रहा सकता है।
मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 10 से 32 डिग्री के बीच बना रहा सकता है।

पेठे की सब्जी व मूंगफली की चटनी के साथ परोसा जा रहा डोसा, साबूदाना टिक्की व बटर मिल्क भी स्वादिष्ट विकल्प
6 साल के बच्चे का हाथ, पैर, कान, चेहरा नोचकर 30 कुत्तों ने मार डाला
ईद पर लुधियानवियों का पैगाम- मोहब्बत जीतेगी, नफरत हारेगी
दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया गया
परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया
कांग्रेस-भाजपा ने आप सरकार और प्रशासन को घेरा, आरोप- एडीसी बीएलओ को नाम हटाने को फार्म भरने को कह रहे
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई