मुरादाबाद में तेंदुए ने किसान पर हमला किया:खेत में छिपा था, किसान डंडा लेकर दौड़े तो भागा

मुरादाबाद में तेंदुए के हमले में एक किसान लहूलुहान हो गया। गेहूं के खेत में छुपे तेंदुए ने खेत में काम कर रहे किसान पर अचानक हमला किया। हमले में किसान का हाथ बुरी तरह जख्मी हुआ है। चीख पुकार होने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने डंडे लेकर तेंदुए को दौड़ाया। घायल किसान को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव नक्शंदाबाद में पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग भी की थी, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
ताजा घटना इसी इलाके के गांव बगिया सागर की है। यहां के रहने वाले मलखान सिंह (55) सोमवार देर शाम अपने खेत पर काम करने गए थे। वहां गेहूं के खेत में छिपे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले में घायल किसान।
किसान ने जान बचाने के लिए शोर मचाया और तेंदुए से काफी संघर्ष किया। शोर सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। किसानों द्वारा शोर मचाने और डंडे लेकर उसकी ओर दोड़ने से तेंदुआ खेतों की तरफ भाग गया। तेंदुए की सूचना पर किसान के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी कांठ लेकर पहुंचे। जहां किसान की हालत नाजुक देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी है। वन विभाग के रेंजर गिरीश चंद्र ने बताया कि छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बगिया सागर से तेंदुए द्वारा किसान पर हमला करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है। गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया गया है।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया