ग्वालियर में महिला के मर्डर के आरोपी ससुर-देवर गिरफ्तार:पुश्तैनी मकान के सामने कमरे बनाने पर हुआ था विवाद, देवर ने किया हमला, ससुर ने दिया साथ
ग्वालियरा बहोडापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में बुधवार रात को महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर फरार हुए आरोपी ससुर अतर सिंह और देवर राहुल जाटव को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि पुश्तैनी मकान के सामने महिला ने 2 कमरे बना लिए थे। जिसको लेकर बुधवार रात में भी उनके बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में देवर राहुल ने महिला को चाकू मारे थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। महिला का पति अभी इंदौर जेल में बंद है
महिला भारती जाटव की ससुर और देवर ने हत्या कर दी।
सबूत मिटाने सीसीटीवी और डीवीआर भी तोड़ गए बहोड़ापुर पुलिस के मुताबिक- रविदास नगर निवासी भारती जाटव (40) का ससुर अतर सिंह और देवर राहुल से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर कभी-कभी इनके बीच गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं होती रहती थीं। महिला ने पुश्तैनी घर के सामने दो कमरे बना लिए थे, इसको लेकर ही विवाद होता था। बुधवार रात करीब 10:30 बजे भी इसको लेकर महिला, ससुर और देवर में विवाद शुरू हो गया था।
देवर राहुल ने महिला भारती के साथ गाली-गलौज की। इस पर भारती ने विरोध किया और मारपीट शुरू हो गई। विरोध के बाद राहुल आक्रोशित हो गया और महिला पर चाकू से हमला कर दिया था। इस दौरान राहुल का पिता अतर सिंह भी उसके साथ आ गया।
दोनों के भागने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो भारती के बच्चों ने विवाद से लेकर हत्या तक की पूरी कहानी सुना दी। दोनों आरोपी महिला की हत्या कर भागने से पहले घर में लगे सीसीटीवी और डीवीआर भी सबूत मिटाने के लिए तोड़कर गए थे।
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
पति जेल में, अंतिम संस्कार के लिए मांगी मदद भारती के पति संजय को भी घटना की जानकारी दे दी है। अंतिम संस्कार के लिए पति जेल से बाहर आएगा या अन्य परिजन अंतिम संस्कार करेंगे, यह परिजन मिलकर तय कर रहे हैं। जिसके लिए पुलिस की मदद भी मांगी गई है।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि बुधवार रात को चाकू से हत्या करने वाले देवर और ससुर को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 कमरे बनाने के विवाद के चलते महिला की हत्या की गई थी। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

भितरवार में सड़क किनारे मिला 7 माह का भ्रूण:पीएम के लिए भेजा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश में कर रही पुलिस
दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जला:दुकानदार की पत्नी झुलसी; दंपति ने प्रशासन से मुआवजे की मांग
ग्वालियर में हिट एंड रन केस, एक की मौत:हुरावली मंदिर जा रहे पुजारी को अज्ञात वाहन ने रौंदा
ग्वालियर की सड़कों को लेकर कोर्ट सख्त:प्रमुख सचिव, कलेक्टर और निगमायुक्त को नोटिस, 4 सप्ताह में मांगा जवाब
ग्वालियर में विवाहिता की एसिड पीने से मौत:दहेज प्रताड़ना के चलते दो महीने पहले उठाया था आत्मघाती कदम
ग्वालियर में कार ने युवक को 100 फीट तक घसीटा:बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी को पकड़ा था; पीड़ित बोला- शादी के पहले से अफेयर है
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई