भगवती मानव कल्याण संगठन ने क्षेत्र जिलेभर मे बिक रहे अवैध शराब व गांजा नशीली सिरप के बिक्री पर प्रतिबंध कर कार्यवाही करने हेतु शहर मे रैली निकालकर सीधी कलेक्टर एसपी को सौंपा ज्ञापन,
सीधी। भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक व संचालक परम पूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नशाविरोधी अभियान चलाया जा रहा है उसी को गति प्रदान करने मे रात-दिन एक कर रहे हैं। उसी कडी मे बुधवार को सीधी जिले अंतगर्त अवैध शराब और गांजा व नशीली सिरप की बढ़ती बिक्री पर रोक लगाने हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने संयुक्त रूप से पहल करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला प्रवक्ता दादू लाल पांडे, जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत भाई पटेल जी, संगठन जिला कोषाध्यक्ष राजीव सोनी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला,हिन्छलाल पटेल,प्रचार मंत्री विष्णु बहादुर सिंह के नेतृत्व में नशामुक्त जीवन अपनाओं,जीवन अपना सफल बनाओ के स्लोगन के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पंहुचकर गोपद बनास तहसीलदार राकेश कुमार शुक्ला को एवं सीधी पुलिस के नाम सीधी एसपी डाँ. रविन्द्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा और अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय संगठन व पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में नशे की लत बढ़ रही है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है और समाज में अपराध भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि अवैध शराब और गांजा, नशीली सिरप बेचने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया ताकि समाज को इस बुराई से बचाया जा सके। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वर्तमान समय मे नशा के कारण हमारे देश की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। साथ ही सामाजिक समस्या भी नशे के कारण उत्पन्न हो रही है। नशे के कारण आये दिन दुर्घटनाएं अपना विस्तार कर रही हैं। चाहे वह किसी भी क्षेत्र मे घटी दुर्घटना हो। नशे के कारण बड़े-बड़े अपराध हो रहे हैं। जिससे आमजनमानस भयभीत रहता है। वर्तमान समय मे नशा-मांस और चरित्रहीनता समाज और देश को बर्बाद कर रही है। जिलेभर में जगह-जगह बिक रही अवैध शराब एवं गांजा एवं नशीली सिरप पर कठोर कार्यवाही कर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग की, इस मौके भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला प्रवक्ता दादू लाल पांडे, जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत भाई पटेल जी, संगठन जिला कोषाध्यक्ष राजीव सोनी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला,हिन्छलाल पटेल,प्रचार मंत्री विष्णु बहादुर सिंह,भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, शेषमणि पटेल, मोतीलाल रावत,रामशिरोमणि गुप्ता,अशोक गुप्ता,सुनील गुप्ता के साथ भगवती मानव कल्याण संगठन के व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया