भाजपाइयों ने राहुल-सोनिया का पुतला फूंका:भाजपा नेता बोले-भ्रष्टाचारियों का यही हश्र होगा; कल कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया था प्रदर्शन
नेशनल हैराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तरफ से राहुल और सोनिया गांधी का नाम चार्जशीट में शामिल करने के बाद जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। तो वहीं गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ मैदान में कूद पड़े। मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया।
बड़ी तादाद में थाना मंझोला के लाइनपार स्थित प्रकाश नगर चौराहे पर जुटे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राहुल और सोनिया गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता अर्चित गुप्ता ने कहा, नेशनल हेराल्ड अखबार की आड़ में कांग्रेस नेताओं ने जो घोटाले किए हैं, उनके हिसाब का समय आ गया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्र की संपत्तियों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। इसलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्र के युवा इकट्ठा हो रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की मुहिम में साथ खड़ा है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा, कांग्रेस के निकम्मेपन की सज़ा आज पूरा देश भुगत रहा है। नेशनल हेराल्ड अखबार घोटाले मामले में न्यायालय इंसाफ करेगा। उन्होंने घोटाले को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा, पुतला दहन कर हमने दिखाया है कि भ्रष्टाचारियों का क्या हाल होना चाहिए।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया