दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में पहले नंबर पर कौन, अंबानी परिवार किस स्थान पर?
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 6 से 10 अक्टूबर तक भारत यात्रा पर रहेंगे। मुइज्जू की भारत की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इससे पहले जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुइज्जू भारत आए थे।
विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान जारी किया कि उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग मजबूत होगा। दोनों देशों के आपसी संबंधों को गति मिलेगी। मुइज्जू की भारतीय यात्रा को राजकीय दर्जा दिया गया है। भारत और मालदीव के बीच संबंधों में कड़वाहट के बीच यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।
मई में भारत आए थे मुइज्जू
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में छह देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की थी। जिसमें मुइज्जू भी शामिल थे। मुइज्जू नवंबर 2023 में मालदीव के राष्ट्रपति बने थे। जो ‘इंडिया आउट’ अभियान को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं।
मुइज्जू ने भारत पर मालदीव की निर्भरता कम करने के लिए कदम उठाए थे। मुइज्जू ने हिंद महासागर द्वीप समूह में तैनात 85 भारतीय सैन्य कर्मियों को हटाने की मांग की थी। जिसके बाद भारत के साथ मालदीव के संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे। लेकिन हाल ही में दोनों देश नरमी के संकेत दे चुके हैं। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर मई में भारत आए थे। अगस्त में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मालदीव का दौरा कर चुके हैं।

ऑस्कर विनिंग फिल्ममेकर हमदान बल्लाल पर हमला:सिर पर गहरी चोट आई, लापता; साथी डायरेक्टर बोले- ये फिल्म बनाने की सजा, ऑस्कर से लौटने पर कई हमले हुए
कॉमेडी के नाम पर लोगों का अपमान नहीं होना चाहिए:कुणाल कामरा विवाद पर बोलीं कंगना, वे हैं कौन? मजाक के नाम पर गाली देते हैं
पैरोडी सॉन्ग विवाद- कुणाल कामरा को काट देने की धमकी:500 से ज्यादा कॉल आईं; वकील ने पुलिस से 7 दिन का समय मांगा
झारखंड में फिर बवाल: हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान झड़प; पथराव और तोड़फोड़ की खबर, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मुरादाबाद भाजपा से ब्राह्मणों का नामोनिशान गायब
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
मोदी सरकार में विदेश नीति का अलग ही जलवा है।