तेज रफ्तार का कहर हंटरगंज में जारी
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ घायल, रेफर
हंटरगंज/चतरा:- थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित जयहिंद पासवान के घर के समीप चतरा – डोभी मुख्य पथ एनएच 22 सड़क पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। वही अज्ञात वाहन वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। इधर आनन – फानन में राहगीरों ने हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम थाना क्षेत्र के केंदलीकला गांव निवासी 38 वर्षीय किशोर प्रसाद केशरी अपनी बाइक से अपने बेटे को लाने उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहाद जा रहा था। इसी क्रम में एनएच 22 चतरा डोभी मुख्य पथ नावाडीह जयहिंद पासवान के घर के समीप किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अधेड़ की बाइक में सीधे टक्कर मार दी जिससे अधेड सड़क पर गिर गया। इधर स्थानीय लोगों ने आनन – फानन में हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
और घटना की जानकारी उसके स्वजनों को दी। जानकारी मिलते ही युवक के स्वजन मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज पहुंचे वही बाइक सवार किशोर को चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसका पैर की अंगूठा व दाया हाथ की एक अंगुली फ्रैचर कर गया है।घटना की जानकारी होते ही हंटरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली पुलिस अज्ञात वाहन की धर – पकड़ में जुटी है।
तेज रफ्तार का कहर जारी, पुलिस लगातार चला रही अभियान
हंटरगंज में एक ओर हंटरगंज थाना पुलिस लगातार वाहन गति नियंत्रण को लेकर चेक कर रही है, लेकिन स्पीड गति पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। तेज गति से वाहन चलाना युवा अपनी शान समझ रहे हैं। गति पर लगाम न होने के कारण स्कूली बच्चों व राहगीरों को दुर्घटना का भय बना रहता है। पुलिस व परिवहन विभाग इस ओर ध्यानआकर्षित करे तो काफी हद तक सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाया जा सकता है। कुछ अभिभावक भी अपने नाबालिक बच्चों को बाइक सौंप दे रहे हैं ओ भी सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं। इनके द्वारा यातायात के नियमों के विपरीत वाहन चलाए जाते हैं। नियमों का ज्ञान न होने के कारण ये कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं ।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार द्वारा हवाई पट्टी सतना का वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम आज
लोक हित में पत्रकारिता करने का पत्रकारों ने लिया संकल्प
ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित संकुल केंद्र बीजानगरी की उपशाखा खजूरी सोंधिया में नवीन शाखा प्रारंभ की गई
जिलाधिकारी द्वारा रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई