महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए शिक्षा
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक द्वारा मूल्यांकित संस्थान पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय पनारी ललितपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय (दिन-रात्रि) विशेष शिविर में आज दिनांक 27 फरवरी 2025 को महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए शिक्षा विषय पर विशेष व्याख्यान जागरूकता रैली एवं विभिन्न थीम पोस्टर चित्रकला का आयोजन किया गया।
ग्राम झरकौन में रैली के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा को रोकने के लिए जागरूक किया।
ग्रामीण जागरूकता अभियान के पश्चात भोजन उपरांत बौद्धिक सत्र में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता डॉ कमलेश मौर्या (PGVM प्राचार्य) ने शिविर में उपस्थित शिविरार्थियों को बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो महिलाओं के मानवाधिकारों का उल्लंघन करती है और उनके जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। इस समस्या को रोकने के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण उपकरण है। शिक्षा महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उन्हें हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने में मदद कर सकती है।
पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सितारा देवी ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने जीवन पर नियंत्रण रखने में मदद कर सकती है। यह उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने और हिंसा के दुष्चक्र से बाहर निकलने में मदद कर सकती है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सूफिया ने छात्राओं को बताया कि शिक्षा महिलाओं को अपने आप पर विश्वास करने और अपने विचारों को व्यक्त करने में मदद कर सकती है। यह उन्हें हिंसा का विरोध करने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित कर सकती है।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना याज्ञिक ने कहा कि शिक्षा समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण को बदलने में मदद कर सकती है। यह लोगों को यह समझने में मदद कर सकती है कि महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई कार्यक्रम अधिकारी असि० प्रो० साधना नागल ने छात्राओं को बताया कि समाज में महिलाओं के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण को बदलने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण उपकरण है।
व्याख्यान के अवसर पर असि.प्रो. प्रकाश खरे, असि. प्रो. प्रीति शुक्ला, एनएसएस द्वितीय इकाई कार्यक्रम अधिकारी असि. प्रो. साधना नागल, असि. प्रो.रंजना श्रीवास्तव बी.एड. विभागाध्यक्ष असि.प्रो. रत्ना याज्ञिक, असि. प्रो. सुषमा पटेल, असि. प्रो. आरती बुंदेला, श्रीमती रजनी यादव,श्री राघवेंद्र सिंह, श्री जगत झा, श्री मुस्ताक खान श्रीमती गेंदा, मालती राज, नेहा अहिरवार एवं एनएसएस की छात्राएं मौजूद रहीं।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार द्वारा हवाई पट्टी सतना का वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम आज
लोक हित में पत्रकारिता करने का पत्रकारों ने लिया संकल्प
ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित संकुल केंद्र बीजानगरी की उपशाखा खजूरी सोंधिया में नवीन शाखा प्रारंभ की गई
जिलाधिकारी द्वारा रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई