भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन का किसान पंचायत हुआ सम्पन्न।राकेश कुमार सिंह नेवादा कौशमवी।विद्युत विभाग के चायल अधिशाषी अभियंता किसान पंचायत में रहे मौजूद
भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन द्वारा किसानों को जागरूक करने और किसानों के समस्या को लेकर नेवादा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गोपालपुर सेउथा में जिलाध्यक्ष राजू सिंह के अध्यक्षता में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।किसानों के विद्युत समस्या को हल कराने के लिये पंचायत में मौजूद रहे अधिशासी अभियन्ता चायल हरी राम।अधिशासी अभियंता ने संगठन को किसानों के समस्याओ को हल कराने का दिया आश्वासन।जिल्ध्यक्ष राजू सिंह ने किसानों को उनकी ताकत पहचानने को कहा राजू सिंह ने रास्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा किसान आयोग के गठन के मांग को जिसका अधयक्ष किसान होगा सदस्य भी किसान होगा तभी किसान खुशहाल होगा और उसे उचित मूल्य मिलेगा।आयोग के गठन और कौशाम्बी में हो रहे भ्रस्टाचार को बन्द कराने के लिए राजू सिंह जिलाध्यक्ष अपने पदाधिकारियों संग संकल्प लिया कि वह पदयात्रा कर जिलाधिकारी का घेराव करेंगे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में हो रहे अवैध खनन,ओवरलोड परिवहन,घाटो में हो रहे मशिनिकरनं जिसके कारण तराई क्षेत्रो में रहने वाले मजदूर भूखो मर रहे है।राजस्व विभाग के कर्मचारी बिना पैसा लिये कोई काम नही करते है।सरकारी अस्पताल से रात में डॉक्टर गायब रहते है।पुलिस अपनीमनमानी करती है ।आखिर कब तक गरीब किसान इन भ्रस्टाचारियो की बलि चढ़ता रहेगा।जिलाध्यक्ष ने सभी किसानों को संगठन का दामन थाम और मजबूत बनाने का आहवान किया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कन्या ने भी किसानों को संगठन का दामन थामने का आह्वान किया।पंचायत में जिला महासचिव बीरेंद्र कुमार ,जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,जिला कोषअध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव,तहसील अध्यक्ष शारदा प्रसाद,ब्लाक अध्यक्ष तीरथ सिंह,दिवाकर कुशवाहा,ग्राम अध्यक्ष चंद्रभान यादव,शशि कला देवी,सुशीला देवी,संतरा देवी,शिव शंकर सिंह,आदि सैकड़ो किसान शामिल रहे।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार द्वारा हवाई पट्टी सतना का वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम आज
लोक हित में पत्रकारिता करने का पत्रकारों ने लिया संकल्प
ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित संकुल केंद्र बीजानगरी की उपशाखा खजूरी सोंधिया में नवीन शाखा प्रारंभ की गई
जिलाधिकारी द्वारा रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई