समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी के लिए 31 मार्च तक पंजीयन करायें किसान
[7:09 pm, 28/2/2025] Rohit Kumar Shah: किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है। शासन द्वारा वर्तमान वर्ष के लिए गेंहू का समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 20 जनवरी से 31 मार्च तक होगा। किसान एमपी किसान एप ई उपार्जन पोर्टल तथा ई उपार्जन मोबाइल एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में जिला आपूर्ति पीसी चंद्रवंशी ने बताया कि जिले में गेंहू उपार्जन के लिए 28 केन्द्र प्रस्तावित किए जा रहे हैं। किसान इन खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन करा सकते हैं।
उन्होने बताया कि किसान निर्धारित खरीदी केन्द्रों में अपना ऑनलाइन पंजीयन अवश्य करायें। पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जायेगी। स्वयं के मोबाइल, कम्प्यूटर, खरीदी केन्द्र तथा ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र में पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। किसान 50 रुपए का शुल्क देकर एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र तथा साइबर कैफे में पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीयन के समय किसान आधार संख्या से लिंक बैंक खाते दर्ज करें जिससे ऑनलाइन भुगतान किया जा सके। पंजीयन कराने के लिए किसान को बोये गये खेत के खसरा नंबर की ऋण पुस्तिका, आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। बटाईदार एवं सिकमी किसानों के लिए भी ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गयी है। केवल पंजीकृत किसानों को ही गेंहू उपार्जन का लाभ दिया जायेगा।
[7:23 pm, 28/2/2025] kaustubhmaniapexlab2002: फायरिंग की घटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलीगढ़ में कार पर गोलीबारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कौस्तुभ मणि |अलीगढ़ , उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी। यहां जमालपुर इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक कार पर दो आरोपियों ने बेवजह फायरिंग कर दी। घटना के समय कार में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रंगबाजी दिखाने के लिए ऐसा किया था। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एसएस हॉल से गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कार का मालिक अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।