दयाछपरा से अयोध्या दर्शन को रवाना हुईं 05 बसें ,700 राम भक्तों को अवनीश कुशवाहा ने अयोध्या के लिए किया रवाना

बलिया।बलिया जिले के दया छपरा से अयोध्या प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए समाजसेवी अवनीश कुशवाहा ने बसों व लक्जरी कारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 700 लोग प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए निकले हैं।बड़ी संख्या में श्रद्धालु 05 बसों व 06 लक्जरी कार से अयोध्या रवाना हुए, जो प्रभु श्री राम के दर्शन कर वापस लौटेंगे। वहीं दर्शनार्थियों के लिए निःशुल्क लंच पैकेट की भी व्यवस्था की गई है।
अवनीश कुशवाहा ने बताया कि दर्शनार्थियों को बसों से निशुल्क भेजा जा रहा इसके साथ अयोध्या में भी श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था की गई है। जय श्री राम के नारों के साथ बस अयोध्या के लिए रवाना हो गई है। यह राम भक्त भगवान के चरणों में अपना मस्तक नवांकर पुण्य के भागी होंगे एवं प्रभु राम का आशीर्वाद लेकर खुशहाल होंगे।