नथिंग फोन 3a सीरीज ₹22,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च:इसमें 50MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh बैटरी और 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले
UK बेस्ड टेक कंपनी नथिंग ने ‘नथिंग फोन 3a’ सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स- नथिंग फोन 3a और नथिंग फोन 3a प्रो पेश की है।
नथिंग फोन 3a सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं इसके बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी लेंस दी गई है।
बायर्स के लिए दोनों स्मार्टफोन 11 मार्च से अवेलेबल हो जाएंगे। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपए रखी गई है।
नथिंग फोन 3a सीरीज : स्पेसिफिकेशन
| नथिंग फोन 3a | नथिंग फोन 3a प्रो | |
| डिस्प्ले | 6.77 इंच AMOLED | 6.77 इंच AMOLED |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz | 120Hz |
| रेजोल्यूशन | 1080 x 2392 पिक्सल | 1080 x 2392 पिक्सल |
| ब्राइटनेस | 3000 नीट्स | 3000 नीट्स |
| कैमरा | 50MP + 8MP + 50MP | 50MP + 8MP + 50MP |
| फ्रंट कैमरा | 50MP | 50MP |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 |
| OS | नथिंग OS 3.1 (एंड्रॉयड 15) | नथिंग OS 3.1 (एंड्रॉयड 15) |
| बैटरी और चार्जिंग | 5000mAh; 50W | 5000mAh; 50W+ 7.5 W रिवर्स चार्जिंग |
| कलर ऑप्शन | ब्लैक एंड व्हाइट | ब्लैक, व्हाइट और ब्लू |
नथिंग फोन 3a सीरीज: स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले : नथिंग के दोनों स्मार्टफोन्स 3a और 3a प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजोल्यूश 1080 x 2392 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 3000 नीट्स है। कंपनी ने डिस्प्ले को पांडा ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है।
- कैमरा : फोटोग्राफी के लिए 3a प्रो के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग OIS + EIS और 50MP पेरिस्कोप 3X जूम टेलीफोटो लेंस और 8 MP का सोनी अल्ट्रा-वाइड सेंसर। वहीं, सेल्फी के लिए 50 MP का फ्रंट कैमरा कंपनी ने दिया है।
- प्रोसेसर और OS: परफॉर्मेंस के लिए नथिंग के दोनों स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट दिया गया है। यह कंपनी के इनहाउस बने नथिंग OS 3.1 पर रन करता है, जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड है।
- बैटरी और चार्जर : पावर बैकअप के लिए फोन में 50W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी। वहीं 3a प्रो में अलग से 7.5W का वायर्ड रिवर्स चार्जर कंपनी ने दिया है।
- कनेक्टिविटी ऑप्शन : कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, 3G, 2G, Wi-Fi, GPS, NFC, ब्लूटूथ और चार्जिंग व ऑडियो जैक के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

2025 बीएमडब्ल्यू सी400 जीटी मैक्सी स्कूटर लॉन्च, कीमत ₹11.50 लाख:सेफ्टी के लिए कॉर्नरिंग ABS और ट्रेक्शन कंट्रोल फीचर, 129kmph की टॉप स्पीड का दावा
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई