जमीनी विवाद में बुजुर्ग की मौत:अमरोहा में दबंगों ने की फायरिंग, मां-बेटे समेत तीन घायल; दो आरोपी फरार

अमरोहा के बछरायू थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार शाम को हुई इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हो गए। घटना मस्जिद के पास की है। यहां अब्दुल सलाम उर्फ सुखवा का परिवार रहता है। उनके परिवार के सदस्य अनीस ने अपनी जमीन का इकरारनामा मिलक मोतीखेड़ा गांव के अनिल और रितिक को दे दिया था।
शनिवार शाम सुखवा इसी विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान अनिल और रितिक वहां पहुंचे। सुखवा के मुताबिक, आरोपियों ने सीधे फायरिंग शुरू कर दी। उनके मकान में आग लगा दी। विरोध करने पर परिवार के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में सुखवा, अख्तरी और नवाब घायल हो गए।
जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा
घायल अख्तरी ने बताया कि उन्हें कुछ समझ आता, इससे पहले ही हमला हो गया। उनका बेटा बचाने आया तो उसे भी पीट दिया। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। रविवार को इलाज के दौरान सुखवा की मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव है। मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार द्वारा हवाई पट्टी सतना का वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम आज
लोक हित में पत्रकारिता करने का पत्रकारों ने लिया संकल्प
ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित संकुल केंद्र बीजानगरी की उपशाखा खजूरी सोंधिया में नवीन शाखा प्रारंभ की गई
जिलाधिकारी द्वारा रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई