हसनपुर में 13 फीट ऊंची छत पर चढ़ा सांड:एक घंटे में ग्रामीणों ने नीचे उतारा, फिर जंगल में छोड़ा

अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव गुरेठा खादर में एक अनोखी घटना सामने आई। एक आवारा सांड सीढ़ियों के सहारे 13 फीट ऊंची मकान की छत पर चढ़ गया। छत पर मुंडेर न होने के कारण सांड के गिरने का खतरा था।
घटना दौलत राम के घर की है, जो गांव के बाहरी छोर पर स्थित है। दौलत राम इस समय बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
शनिवार की दोपहर उनके परिवार के सदस्य पशुओं के लिए हरा चारा लेने खेत गए थे। घर में कोई नहीं था। घर की छत पर जाने की सीढ़ियां बाहर की तरफ हैं और वहां दरवाजा भी नहीं लगा है।
गली में घूमता हुआ सांड इन्हीं सीढ़ियों से छत पर चढ़ गया। यह देख आस-पास के लोग वहां जमा हो गए।
ग्रामीणों ने मिलकर एक घंटे की मेहनत के बाद सांड को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार द्वारा हवाई पट्टी सतना का वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम आज
लोक हित में पत्रकारिता करने का पत्रकारों ने लिया संकल्प
ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित संकुल केंद्र बीजानगरी की उपशाखा खजूरी सोंधिया में नवीन शाखा प्रारंभ की गई
जिलाधिकारी द्वारा रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई