अफेयर के शक में देवर ने की भाभी की हत्या:बिलासपुर में खाट पर बंधी मिली लाश, प्रेम-प्रसंग में तीसरे की एंट्री पर मार डाला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। खाट पर महिला की बंधी हुई लाश मिली है। वारदात के बाद देवर ने अपनी बेटी को कॉल कर कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया। इसलिए उसे मार डाला। अब वो आत्महत्या कर लेगा। उसकी तलाश मत करना। घटना सीपत थाना इलाके की है।
बताया जा रहा है कि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि, आरोपी ने पूछताछ में कहा है कि, उसका भाभी के साथ अफेयर था, लेकिन महिला का किसी और से अवैध संबंध भी था। इसलिए दोनों के बीच विवाद होने पर उसे मार दिया।

बिलासपुर में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। खाट पर महिला की बंधी हुई लाश मिली है।
जानिए क्या है पूरा मामला
सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि, खैरा गांव की रहने वाली राजकुमारी बर्मन (38) की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। करीब 8 साल पहले महिला अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। उसने अपना अलग मकान भी बना लिया। लेकिन सालभर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई।
महिला से उसके घर मिलने गया था सूरज
शुक्रवार को महिला का देवर सूरज बृजवासी घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब वो घर पर ही था। जब स्कूल से बच्चे घर आए, तो उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।
बेटी को कॉल कर दी हत्या की जानकारी
शुरुआती पूछताछ में पता चला कि, सूरज ने अपनी बेटी को कॉल किया था। उसने अपनी बेटी से कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इस कारण उसकी हत्या कर दी है। अब मैं भी आत्महत्या कर लूंगा। मेरी तलाश मत करना। फिर फोन काट दिया।
दोस्त से भी मोबाइल पर हुई बात
महिला की हत्या के बाद सूरज ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि, वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई कॉल नहीं आएगा। दोस्त ने जब उससे बात करनी चाही तो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कॉमेडी के नाम पर लोगों का अपमान नहीं होना चाहिए:कुणाल कामरा विवाद पर बोलीं कंगना, वे हैं कौन? मजाक के नाम पर गाली देते हैं
अपने बर्थडे पर ठग सुकेश ने जैकलीन को लिखा लेटर:एक्ट्रेस की तरफ से खुद के लिए खरीदी बुगाटी-पगानी, बोला- तुम्हारी विश पूरी की
पैरोडी सॉन्ग विवाद- कुणाल कामरा को काट देने की धमकी:500 से ज्यादा कॉल आईं; वकील ने पुलिस से 7 दिन का समय मांगा
पश्चिम बंगाल के मंदिर में टूटी 300 साल पुरानी परंपरा:दास समुदाय के लोग कर रहे पूजा, विरोध में गांववालों ने मंदिर जाना छोड़ा
झारखंड में फिर बवाल: हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान झड़प; पथराव और तोड़फोड़ की खबर, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पानी में स्प्रिट-दवा मिला बना रहे थे शराब:ओरमांझी में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई, 40 लाख रुपए की नकली शराब बरामद
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई