भस्म आरती में महाकाल का भांग-ड्रायफ्रूट से श्रृंगार:पंचामृत पूजन के बाद भगवान को रजत चंद्र-बिल्व पत्र अर्पित

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को स्नान कराया गया। दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक-पूजन किया। भगवान महाकाल के मस्तक पर रजत चंद्र, त्रिपुंड और आभूषण अर्पित कर श्रृंगार किया गया।
भस्म आरती के दौरान महाकाल को भांग, चन्दन, सिंदूर अर्पित कर कपूर आरती कर भोग लगाया। नंदी का पूजन कर गर्भगृह में विराजित माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की वंदना करने के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्पों की माला अर्पित की गई। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। आरती में पहुंचे भक्तों ने बाबा महाकाल के जयकारों के साथ दर्शन पूजन किया।



भितरवार में सड़क किनारे मिला 7 माह का भ्रूण:पीएम के लिए भेजा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश में कर रही पुलिस
दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जला:दुकानदार की पत्नी झुलसी; दंपति ने प्रशासन से मुआवजे की मांग
ग्वालियर में हिट एंड रन केस, एक की मौत:हुरावली मंदिर जा रहे पुजारी को अज्ञात वाहन ने रौंदा
ग्वालियर की सड़कों को लेकर कोर्ट सख्त:प्रमुख सचिव, कलेक्टर और निगमायुक्त को नोटिस, 4 सप्ताह में मांगा जवाब
ग्वालियर में विवाहिता की एसिड पीने से मौत:दहेज प्रताड़ना के चलते दो महीने पहले उठाया था आत्मघाती कदम
ग्वालियर में कार ने युवक को 100 फीट तक घसीटा:बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी को पकड़ा था; पीड़ित बोला- शादी के पहले से अफेयर है
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई