बरेली के मीरगंज में सड़क हादसा:पंजाब से घर लौट रहे दो भाइयों की बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

बरेली के मीरगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाईवे 24 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई। दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है।
बहराइच के केसरगंज क्षेत्र के रम्पापुर गांव के रिंकू (22) और उसका भाई संजय पंजाब से अपने घर लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। नल नगरिया अड्डे के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मीरगंज कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। संजय को बरेली के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया