RAF की 91वीं बटालियन का 37वां स्थापना दिवस:वृद्धजनों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
लखनऊ के बिजनौर स्थित दुत कार्य बल (रैपिड एक्शन फोर्स) की 91वीं वाहिनी ने मंगलवार को अपना 37वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। देर शाम शुरू हुए इस कार्यक्रम में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मध्य क्षेत्र के महानिदेशक एनके सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यक्रम में बटालियन के कमाण्डेंट जीतेन्द्र कुमार ओझा ने देश की रक्षा में शहीद हुए वीरों के परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने वाहिनी के जवानों द्वारा आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में निभाई गई भूमिका की सराहना की।
कमाण्डेंट ने कहा कि द्रुत कार्य बल केवल एक सुरक्षा बल नहीं है। यह एक संकल्प, प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी है। यह हमें हर स्थिति में तैयार रहने की प्रेरणा देता है।
वाहिनी ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उनका विशेष सम्मान भी किया गया। मध्य क्षेत्र के महानिरीक्षक एनके सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने वाहिनी के जवानों का उत्साहवर्धन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया