शाहजहांपुर में राष्ट्रवादी पार्टी का प्रदर्शन:पुरानी पेंशन बहाली और संविदाकर्मियों को स्थाई करने समेत कई मांगें रखीं
शाहजहांपुर में राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। उत्तर प्रदेश के सभी संविदाकर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग भी शामिल है।
पदाधिकारियों ने आवास योजना में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि ग्राम पंचायतों में गरीब और पात्र व्यक्तियों को सरकारी आवास नहीं मिल पा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पर ग्राम प्रधान और सचिव का नियंत्रण है। इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
पार्टी ने गर्मी के मौसम में हर नगर व महानगर के चौराहों पर शीतल जल की व्यवस्था करने की मांग की। आवारा पशुओं की समस्या पर भी ध्यान दिलाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए अतिरिक्त धन दिया, लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया