झारखंड के गोड्डा क्षेत्र में अदानी पावर के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे रैयतों की बिगड़ती
तारीख: 7 अप्रैल 2025
स्थान: रांची, झारखंड
रैयतों की भूख हड़ताल पर गंभीर चिंता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रदीप यादव की मुलाकात — मुख्यमंत्री ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
झारखंड के गोड्डा क्षेत्र में अदानी पावर के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे रैयतों की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति और उनकी जायज मांगों को लेकर आज कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
श्री यादव ने मुख्यमंत्री को रैयतों की स्थिति, उनकी पीड़ा और आंदोलन के मूल कारणों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस विषय पर त्वरित और ठोस कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैयतों के हक और सम्मान की रक्षा करना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में स्थानीय लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और प्रशासन को निर्देश दिया जाएगा कि वह जल्द से जल्द समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए।
श्री प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुलाकात रैयतों के संघर्ष को नई ताकत और दिशा देगी। उन्होंने आंदोलनरत रैयतों को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है और उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया