हनुमान जयंती पर्व पर निकली गई भव्य शोभायात्रा
पलेरा।। स्थानीय नगर क्षेत्र भर में हनुमान जयंती महोत्सव की धूम रही। नगर क्षेत्र के सभी मंदिरों पर सुंदरकांड के पाठ किए गए एवं सुख समृद्धि की कामना की गई। इसके अलावा पलेरा नगर में हनुमान जयंती पर्व को लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। हरितला मंदिर से निकली गई इस शोभायात्रा में नगर के तमाम जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुनील खटीक ने शोभायात्रा में शामिल होकर नागरिकों के उत्साह को बढ़ाया। नगर के तमाम व्यापारी वर्ग ने भी शोभायात्रा के मद्देनजर जगह-जगह मिष्ठान, फल एवं फलों के जूस के सेंटर लगाएं। स्थानीय नगर में 2 बजे से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा का समारोह देर रात तक चलता रहा। विद्युत विभाग के द्वारा शोभा यात्रा को लेकर 3 से लेकर रात 9 बजे तक विद्युत व्यवस्था को पूर्ण रूप से बंद रखा गया।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया