फसल खराब होने से परेशान किसान ने फांसी लगाई, मौतबैंक का दो लाख रुपए का था कर्ज
राठ: फसल खराब व बैंक का कर्ज होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया है।
कोतवाली के कैथा गांव निवासी 50 वर्षीय हरी सिंह यादव पुत्र हरनाथ सिंह ने शनिवार को खलिहान में बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जब स्वजनों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक के बड़े भाई राकेश ने बताया कि उसके भाई के पास बीस बीघा जमीन थी। उसने गेहूं, मटर, चना की फसल की थी। खेती कर वह परिवार का भरण-पोषण करता था। इस वर्ष उसकी फसल चौपट हो गई थी। बताया कि बसेला गांव में स्थित बैंक का दो लाख रुपए का कर्ज था। बैंक का कर्ज न चुकने से वह परेशान था। जिससे उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र निखिल छोड़ गया है। पति की मौत पर पत्नी उर्मिला और मां सुखरानी का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया