इटावा ताइक्वांडो कप में मेजबान टीम ने मारी बाजी
इटावा।13 अप्रैल को इटावा ताइक्वांडो कप सीजन 2 का विराट आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, उदयपुरा में आयोजित की गई। ताइक्वांडो संघ के मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता ने जानकारी दी कि इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आयोजन में इटावा, औरैया, जालौन और आजमगढ़ जिलों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें मेजबान इटावा ने 50 स्वर्ण, 22 रजत और 14 कांस्य पदक के स्थान प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। औरैया ने 18 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान तथा जालौन ने 14 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ ज़ी स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर मनोज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विकास यादव तथा इटावा ताइक्वांडो के महासचिव हिमांशु यादव के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि उनके लिए यह बेहद खुशी का विषय है कि प्रतियोगिता का आयोजन उनके स्कूल परिसर में हो रहा है। यह विद्यालय के बच्चों को विद्या के साथ- साथ खेल में एक सकारात्मक अभिरुचि विकसित करेगा। वहीं प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन कुमार कादयान की विशेष उपस्थिति ने खिलाड़ियों में एक नई और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। अमन ने कहा कि उन्हें इटावा की पूरी टीम ने बेहद मान- सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि वह इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर बेहद गौरवान्वित और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। इटावा ताइक्वांडो के सभी पदाधिकारी और प्रशिक्षक खिलाड़ियों को तराशने और ताइक्वांडो को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उनकी मेहनत खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उपलब्धियों में भी प्रतिबिम्बित हो रही है।आयोजन का समापन ज़ी स्कूल के चेयरमैन अतिवीर यादव और पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश यादव के द्वारा किया गया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किया तथा उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इटावा के बच्चों ने बहुत प्रतिभा है और इस प्रतिभा को सही दिशा दिखाने के लिए शिक्षा और खेल का संगम होना जरूरी है। इटावा ताइक्वांडो की कोषाध्यक्ष नबीला ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में 500 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। जिसे प्रबंधन प्रमुख श्यामजी सक्सेना के नेतृत्व ने सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया। इस प्रतियोगिता में नेशल रेफरी आयुष मिश्रा, मो. रज़िन हैदर, प्रांजल दुबे और श्यामजी सक्सेना ने निर्णायक मंडल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सचिव हिमांशु यादव ने बताया कि उनका उद्देश्य इटावा ताइक्वांडो को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक प्रतिष्ठित खेल ब्रांड के तौर पर स्थापित करना है जिसके खिलाड़ी अपने खेल कौशल के कारण संपूर्ण देश विख्यात हों।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया