संदिग्ध परिस्थितियों में माँ बेटे सहित गायब, हत्या की आशंका
यूपी के संत कबीर नगर स्थित धनघटा थाना क्षेत्र के
मुण्डेरा शुक्ल गांव निवासी एक महिला अपने छोटे बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को देर शाम को गायब हो गई। महिला के पिता ने धनघटा पुलिस को तहरीर देकर महिला के ससुराल वालों पर गायब मां बेटे की हत्या कर गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रार्थना पत्र की जांच करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के पिड़िया गांव निवासी भगवानदास पुत्र ठाकुर ने धनघटा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री यशोमती का विवाह धनघटा थाना क्षेत्र के मुण्डेरा शुक्ल गांव निवासी सुग्रीम पुत्र सरवन के साथ हुआ था। उसकी पुत्री के दो बच्चे हैं। भगवानदास ने आगे बताया कि शुक्रवार को शाम छह बजे के करीब उसकी पुत्री यशोमती से फोन पर बात हुई थी। उसके बाद से उसकी पुत्री अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ गायब है। पीड़ित पिता ने तहरीर में आशंका जताई है कि उसकी पुत्री के ससुराल वालों ने बेटी और बेटी के पुत्र की हत्या कर लाश को कहीं गायब कर दिया। धनघटा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। चर्चा तो यह भी है कि महिला के ससुराल वालों ने उसे मारकर उसकी लाश जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और संभावित स्थलों पर महिला की तलाश शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है जल्द ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा और घटना सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया