लखनऊ में शोर मचाने से मना करने पर हॉस्टल के छात्र ने महिला की हत्या कर दी। शनिवार देर रात छात्र हॉस्टल के बाहर झगड़ा कर रहे थे। महिला पति के साथ छत पर टहल रही थी। उसने छात्रों से ऐसा करने से मना किया, लेकिन छात्र मान नहीं रहे थे।
इस पर महिला ने पुलिस बुलाने को कहा। इस पर एक छात्र भड़क गया। उसने महिला के सीने में गोली मार दी। पति महिला को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीता नायक हॉस्टल के 8 छात्रों को हिरासत में लिया है। मामला सैरपुर इलाके के ब्रिजधाम कॉलोनी का है।

महिला के सीने में गोली लगने से मौत हो गई।
सारिका श्रीवास्तव (43) पति के साथ ब्रिजधाम कॉलोनी में रहती थी। उनके पति फार्मा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं। पति का कहना है- अनीता नायक हॉस्टल के सामने मेरा मकान है। हॉस्टल में रहने वाले छात्र अक्सर आपस में झगड़ा करते हैं। 7 महीने पहले हॉस्टल के मालिक से मैंने यह बात बताई थी। उनसे कहा था- हॉस्टल किसी परिवार को रेंट पर दे दो।
कॉलोनी का माहौल खराब होता है, लेकिन उसने मेरी बात नहीं सुनी। शनिवार रात को खाना खाने के बाद मैं पत्नी के साथ छत पर टहल रहा था। इस दौरान सड़क पर हॉस्टल के 7-8 स्टूडेंट आपस में झगड़ा कर रहे थे।
पत्नी ने छात्रों से शोर मचाने से मना कर दिया, लेकिन छात्र ने उसकी बात नहीं सुन रहे थे। कह रहे थे कि आपसे कोई मतलब नहीं है। इस पर पत्नी ने कहा कि मैं पुलिस बुला लूंगी। इसके बाद छात्र कुछ देर के लिए शांत हो गया। फिर एक छात्र ने तमंचा निकाल लिया। कहा- पुलिस से शिकायत करोगी। इसके बाद उसने पत्नी के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही पत्नी छत पर गिर पड़ी। आनन-फानन में हम लोग पत्नी को अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया।


विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया