सतना रेलवे स्टेशन पर भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी का भव्य स्वागत
सतना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ा और पूरा स्टेशन “भारतमाता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी के आगमन से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहते हैं और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होता है।
इस दौरान जिले के लोकप्रिय सांसद गणेश सिंह चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार अनिल जयसवाल अखण्ड प्रताप सिंह चंद्रकमल त्रिपाठी सतीश शर्मा ममता पांडेय सतीश सुखेजा रविन्द्र सिंह सेठी जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह बालेन्द्र गौतम जिला मंत्री शुभम तिवारी सह कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू , मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्रनाथ त्रिपाठी एड. अरविंद मिश्रा अग्निवेश शुक्ला संजय अग्रवाल शैलेन्द्र शर्मा , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौभाग्य केसरी राजनारयण तिवारी शिवाकांत पांडेय के के त्रिपाठी एड उपेन्द्र तिवारी रामसागर पांडेय अजय सिंह मिंटू रमेश शुक्ला आदित्य यादव देवेन्द्र सिंह अभिषेक दत्त पांडेय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के बाद शिव प्रकाश जी का काफिला सर्किट हाउस की ओर रवाना हुआ, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से मुलाकात हुई ।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार द्वारा हवाई पट्टी सतना का वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम आज
लोक हित में पत्रकारिता करने का पत्रकारों ने लिया संकल्प
ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित संकुल केंद्र बीजानगरी की उपशाखा खजूरी सोंधिया में नवीन शाखा प्रारंभ की गई
जिलाधिकारी द्वारा रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई