झारखंड CM की भाभी पर जानलेवा हमले की कोशिश:सीता सोरेन पर गोली चलाने के आरोप में पीए गिरफ्तार, पुलिस बोली–चुनावी फंडिंग का झगड़ा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर धनबाद में जान लेवा हमले का प्रयास हुआ। उन पर पीए देवाशीष मनोरंजन घोष ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन सीता के सुरक्षा गार्ड ने पहले ही आरोपी को दबोच लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार चुनाव फंडिंग को लेकर दोनों के बीच नोक झोंक हुई थी।
पुलिस ने आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया।

सीता सोरेन कतरास में शादी समारोह में आईं थीं। यहीं उन पर हमले का प्रयास हुआ।
घटना सरायढेला थाना क्षेत्र की है। भाजपा नेता सीता सोरेन गुरुवार रात कतरात में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। सीता सोरेन सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित होटल में रुकी थीं। यहां से वे कतरात शादी समारोह में गईं। उनका पीए देवाशीष घोष भी इस दौरान उनके साथ ही था।
जब वापस से सभी लोग वापस होटल पहुंचे तो सीता सोरेन पर देवाशीष घोष ने पिस्टल से उनपर गोली चलाने की कोशिश की।

गिरफ्तार देवाशीष घोष को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया।

होटल में हमले से पहले ही आरोपी को दबोच लिया गया।
पुलिस ने होटल से दो पिस्टल बरामद की मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने होटल से दो पिस्टल बरामद की है। सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी ने कहा की पूर्व विधायक सीता सोरेन की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चुनाव फंडिंग को लेकर नोक झोंक चल रही थी: डीएसपी
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बताया कि पूर्व में चुनाव फंडिंग को लेकर दोनों के बीच नोक झोंक चल रही थी। इसी मामले को लेकर देवाशीष तनाव में था।

कॉमेडी के नाम पर लोगों का अपमान नहीं होना चाहिए:कुणाल कामरा विवाद पर बोलीं कंगना, वे हैं कौन? मजाक के नाम पर गाली देते हैं
अपने बर्थडे पर ठग सुकेश ने जैकलीन को लिखा लेटर:एक्ट्रेस की तरफ से खुद के लिए खरीदी बुगाटी-पगानी, बोला- तुम्हारी विश पूरी की
पैरोडी सॉन्ग विवाद- कुणाल कामरा को काट देने की धमकी:500 से ज्यादा कॉल आईं; वकील ने पुलिस से 7 दिन का समय मांगा
पश्चिम बंगाल के मंदिर में टूटी 300 साल पुरानी परंपरा:दास समुदाय के लोग कर रहे पूजा, विरोध में गांववालों ने मंदिर जाना छोड़ा
झारखंड में फिर बवाल: हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान झड़प; पथराव और तोड़फोड़ की खबर, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पानी में स्प्रिट-दवा मिला बना रहे थे शराब:ओरमांझी में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई, 40 लाख रुपए की नकली शराब बरामद
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई