मुरादाबाद में महिला के कान से कुंडल लूटा

संवाददाता अनूप सारस्वत
मुरादाबाद की पॉश कालोनी मानसरोवर में लुटेरों ने एक महिला के कुंडल लूट लिए। लुटेरा बाइक पर सवार था। उसने पीछे से हमला पर हमला बोला और कुंडल लूटने के बाद फरार हो गया। लुटेरे ने महिला के कान पर पीछे से झपट्टा मारकर कुंडल खींच लिया।
जिससे महिला के कान से खून बहने लगा। महिला के कान में 8 टांके आए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरा मौके से फरार हो गया।
सत्संग से लौट रही थी महिला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में खुशहालपुर बसंत विहार निवासी विनोद कुमार सिंह पेशे से एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट हैं। विनोद कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी रागिनी ठाकुर पिछले कई वर्षों से ब्रहम्म कुमारी से जुड़ी हैं।
मुरादाबाद शहर के मानसरोवर कालोनी में भी ब्रहम्मकुमारी ईश्वरीय विवि का एक सेंटर खुला हुआ है। सेंटर पर हर सोमवार और शुक्रवार को विशेष सत्संग होता है। रागिनी ठाकुर इसी सत्संग में हिस्सा लेने के लिए जाती हैं।
विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को भी सुबह करीब 7 बजे उनकी पत्नी रागिनी ठाकुर मानसरोवर कालोनी में ब्रहम्मकुमारी ईश्वरीय विवि में सत्संग में गई थीं। करीब 2 घंटे बाद सुबह लगभग 9 बजे वो सेंटर से निकलकर पैदल ही मानसरोवर गेट के लिए आ रही थीं।
नाले की तरफ से साईं अस्पताल को जाने वाले रास्ते पर कोठी नंबर Z 43 के ठीक सामने पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे ने उनके ऊपर हमला बोल दिया।
कान के कुंडल छीनकर हुए फरार विनोद कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि, मानसरोवर कालोनी में Z43 के ठीक सामने लुटेरे ने पीछे से उनकी पत्नी रागिनी के दोनों कानों पर झपट्टा मारा। एक कान का कुंडल तो बच गया लेकिन दूसरे कान का कुंडल लुटेरे ने खींच लिया।
कुंडल खींचे जाने से रागिनी के कान से खून रिसने लगा। दर्द से उनकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने चिल्लाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। लेकिन पॉश एरिया होने की वजह से सड़क पर कोई चहलपहल नहीं थी। इसलिए आसपास की कोठियों से चौकीदारों के बाहर आने तक लुटेरा भाग निकला।
रागिनी ने तुरंत अपने बेटे और पति को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी। दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे। इस बीच रागिनी वापस ब्रहम्मकुमारी सेंटर चली गईं। विनोद कुमार सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। महिला के पति ने घटना की बाबत मझोला पुलिस को तहरीर दी है।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया