UP- बिहार विधानसभा में गूंजे DDU के छात्रों के विचार:संविधान और न्यायिक सुधारों पर रखी बेबाक राय, युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश और बिहार विधानसभा में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद मंडप’ में DDU के 3 होनहार छात्रों ने अपने तर्कपूर्ण विचारों से सभी को प्रभावित किया। ‘भारतीय संविधान के 75 वर्ष: अधिकार, कर्तव्य और प्रगति की यात्रा’ विषय पर अपने विश्लेषणात्मक और धाराप्रवाह वक्तव्यों के जरिए उन्होंने लोकतंत्र, कानून और सामाजिक विकास पर अपनी स्पष्ट राय रखी।
UP विधानसभा में संविधान पर दमदार प्रस्तुति
DDU के ललित कला विभाग के शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव ने गोरखपुर नोडल से प्रथम स्थान हासिल किया और उत्तर प्रदेश विधानसभा में संविधान की प्रासंगिकता, लोकतंत्र की यात्रा और भविष्य की चुनौतियों पर प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। उनकी विचारशील प्रस्तुति को सदन में मौजूद लोगों ने सराहा।
युवाओं की भूमिका पर रखी अपनी बात
BA द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश्वर ओझा ने बलिया नोडल से सामाजिक विकास में युवाओं की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा न केवल देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी उत्तरदायी होते हैं। उनकी प्रभावी प्रस्तुति से यह सिद्ध हुआ कि नई पीढ़ी देश के विकास में एक मजबूत कड़ी है।
बिहार विधानसभा में न्यायिक सुधारों पर बेबाक विचार
LLB तृतीय वर्ष के छात्र प्रकाश पांडेय ने बिहार विधानसभा, पटना में न्यायिक सुधारों, कानूनी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और संविधान के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार रखे। उनके धाराप्रवाह वक्तव्य को विधायकों और विशेषज्ञों ने खूब सराहा। उन्होंने कहा कि देश में न्यायपालिका की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कानूनी सुधार आवश्यक हैं, जिससे आम जनता को तेजी से न्याय मिल सके।
कुलपति ने दी बधाई
DDU के इन छात्रों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में ऐसे मंचों पर और अधिक सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों की यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसे मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करेगी।
DDU के ये छात्र अपने उत्कृष्ट विचारों से प्रदेश और देश के भविष्य को नई दिशा देने का संदेश दे रहे हैं।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया