पूनम का एंड्रायड मोबाइल साथ ले गए आरोपी:गोरखपुर में डबल मर्डर के खुलासे को पूरे दिन पुलिस ने छानी खाक; 10 संदिग्ध चिह्नित
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा में हुए डबल मर्डर को लेकर जांच चल रही है। घर में केवल मृतका के पास एंड्रायड फोन था लेकिन उसे भी हमलावर अपने साथ ले गए हैं। मृतका पूनम की बड़ी बेटी खुशबू की मानें तो घटना के बाद से ही मां का मोबाइल नहीं मिल रहा है। घर में वही एक एंड्रायड फोन था। पुलिस मान रही है कि उस मोबाइल में अहम सबूत हो सकते हैं। इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने दिनभर खाक छानी। सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम ने लगभग डेढ़ घंटे तक क्राइम सीन की गहनता से जांच की। पीड़ित के पूरे घर को क्राइम सीन बनाया गया है। मृतका के बेटे व बेटी से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने 10 लोगों को संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया है। डीआईजी भी पहुंचे मौके पर इस घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा था। उसके बाद से ही पुलिस पर भारी दबाव है। घटना वाले दिन एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने मौके का निरीक्षण किया था। सोमवार को डीआईजी आनन्द कुलकर्णी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया। नजदीक का हो सकता है हमलावर हमलावरों के घर में घुसने व निकलने के रास्ते की जांच की गई। खोजी श्वान को भी उस रास्ते पर ले जाया गया लेकिन वह भी थोड़ी दूर से वापस आ गया। माना जा रहा है कि हमलावर आसपास के हो सकते हैं। जिन्हें वहां की पूरी जानकारी रही होगी। फिलहाल पुलिस काल डिटेल खंगाल रही है। लूटपाट के नहीं मिले सबूत घर में लूटपाट के सबूत नहीं मिले हैं। पैसे व गहने पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस यह मान रही है कि हत्या का कारण कुछ और हो सकता है। विभिन्न बिन्दुओं को लेकर जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। घर के पीछे के हिस्से में भी हुई जांच घर के पीछे के हिस्से में भी पुलिस ने जांच की। मृतका की बेटी खुशबू के साथ सीओ एवं एसओजी की टीम पहुंची थी। वहां बारीकी से एक-एक चीज देखी गई। पीछे से छत पर चढ़ने के रास्ते, वहां से निकलने के रास्ते को भी देखा। मृतका की बेटी का दावा है कि हमलावर पीछे से ही छत पर चढ़े और वहीं से सीढ़ी के रास्ते अंदर पहुंचे थे। एसओजी की टीम ने छत पर भी जांच की। एक-एक बिन्दु को नोट किया गया। लगभग डेढ़ घंटे जांच के बाद टीम निकल गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम गोरखपुर-देवरिया मार्ग से शिवपुर गांव में जाने वाली सड़क पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। इसी तरह गांव में भी पुलिस के जवान तैनात हैं। जांच करने के बाद सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि विवेचना जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। गांव वालों ने भी लगाया कोटेदार के बेटे पर आरोप गांव के लोगों ने भी कोटेदार के बेटे संजय कुमार पर आरोप लगाया है। गांव की महिलाओं ने कहा कि उसका व्यवहार सही नहीं है। राशन लेने जाने पर महिलाओं के साथ अश्लील बातें भी करता है। सभी ने संजय कुमार को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। गांव में लोग दबी जुबान इस बात की भी चर्चा कर रहे हैं कि संजय का कुछ महीने पहले दूसरी महिला से संपर्क हो गया। जिसके बाद पूनम से उसका झगड़ा हुआ था। उस महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। संजय की पत्नी ने आरोप को बताया गलत उधर आरोपी की पत्नी रीना देवी ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पति रात में उनके साथ थे। पुलिस उनके घर से ही उन्हें रात 2 बजकर 44 मिनट पर लेकर गई थी। उनके ससुर व जेठ भी घर पर ही थे। फिलहाल संजय के पिता व बड़े भाई घर से फरार हैं।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया