डेढ़ करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाकर महाराष्ट्र भाजपा ने रचा दिया इतिहास – बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह
संगठन पर्व के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य और 1 लाख 34 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य साधकर महाराष्ट्र भाजपा का सदस्यता अभियान ऐतिहासिक साबित हुआ है। इन शब्दों में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (मुख्यालय) सांसद अरुण सिंह ने महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व में संगठन पर्व यशस्वी हो रहा है। इस बात का उन्होंने विशेष तौर पर उल्लेख किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को सांसद सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विधायक विक्रांत पाटिल, प्रदेश महासचिव माधवी नाईक, राजेश पांडे, प्रदेश मुख्यालाय प्रभारी रवींद्र अनासपुरे, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन, प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान उपस्थित थे। सदस्यता अभियान के रिकॉर्ड लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इस दौरान कार्यकर्ताओं का विशेषतौर पर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के 70 प्रतिशत बूथ समितियों का गठन हो चुका है और 22 अप्रैल तक एक लाख तक बूथ समितियों का गठन करने का लक्ष्य है। पार्टी के संगठनात्मक रचना के अनुसार एक बूथ में 12 सदस्य यानी 12 लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विकसित महाराष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करेगी। ‘संगठन सर्वोपरि’ इस विचारधारा पर कार्य करने वाली भारतीय जनता पार्टी के अंदर लोकतंत्र है और सामूहिक निर्णय व परस्पर संवाद यह दो उसकी विशेषताएं है। संगठन शक्ति को बल देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी खुद को झोंक कर काम कर रहे हैं इसके लिए श्री सिंह ने उनकी प्रशंसा की है। राज्य में मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में सरकार अच्छे ढंग से काम कर रही है, इसका भी विशेष उल्लेख सांसद सिंह ने इस दौरान किया।
इस अवसर पर श्री चव्हाण ने कहा कि जनवरी 2025 से कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर प्राथमिक सदस्य बनाने के डेढ़ करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया। अब तक करीब करीब 1 लाख 40 हजार सक्रिय सदस्य बन चुके हैं जबकि 3 लाख सक्रिय सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत से कोशिश जारी है। यह जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा कि 20 अप्रैल तक राज्य में सभी यानी 1196 मंडल अध्यक्षों का निरीक्षकों की देखरेख में चुनाव होगा। मंडल अध्यक्षों का चुनाव पूरा होने के बाद 22 अप्रैल से संगठन पर्व के अगले चरण में नये जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इस चुनाव प्रक्रिया के लिए जिलावार निरीक्षकों की नियुक्ति किये जाने की जानकारी श्री चव्हाण ने दी।
इतना ज्यादा फायदा देने वाले व्यवहार की जांच होगी ही
सोनिया गांधी के दमाद रॉबर्ट वाड्रा ने एक कंपनी से 7 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी। वाड्रा ने इसी जमीन को 4 महीने बाद उसी कंपनी को ५८ करोड़ रुपये में बेची। सिर्फ चार महीने में जमीन की कीमत इतने ज्यादा बढ़ने वाले आर्थिक व्यवहार की जांच होगी ही। इस प्रकार की जानकारी सांसद सिंह ने एक सवाल के जवाब में दी।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया