मर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी में नियमों की अनदेखी
बरेली/ सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद के लिए वेयर हाउसों को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। इसके विपरीत मिली भगत से वेयर हाउस के स्थान पर प्रभावशाली किसानों के घर खलिहान में सहकारी संस्थाओं द्वारा बारदाना भेज कर गेंहू की तौल कराने का ग्राम टोंगा का मामला जांच और कार्यवाही का विषय बना हुआ है। किसान सवाल करते नजर आ रहे है। कि जब गेंहू की तौल इस प्रकार नियमों को ताक में रख कर हो रही है। तब उर्पाजन केन्द्रों पर गेंहू को ले जाकर तौल कराने की क्या जरूरत है। सब कुछ मिलीभगत या कमीशन के चक्कर में हो रहा तो बोरियों के भरे जा रहे गेंहू की गुणवत्ता कैसी होगी यह भी जांच और चर्चा का विषय बना हुआ है। वर्तमान समय में न नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा वेयर हाउसों को खरीदी केन्द्र बना कर समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी की जा रही है। वेयर हाउसों को खरीदी केन्द्र तो बना दिया गया परंतु किसानों को अपनी उपज ले जाने पर नियमानुसार सुविधाए नहीं मिल रही है। प्रतिदिन मौसम खराब हो रहा है। किसानों को खुले आसमान के नीचे गेंहू के ढेर लगा कर स्वंय रतजगा कर सुरक्षा करना पड रही है। दूसरा गोदामों के बाहर जहाँ गेंहू की तौल होती है। पक्का प्लेटफार्म हो जिससे गेंहू में मिट्टी कचरा इत्यादि न मिल सकें। इसके प्रति गोदाम मालिकों, संस्थाओं की अनदेखी बनी हुई है। मिट्टी के बीच स्वंय के पाल त्रिपाल पर किसान गेंहू के ढेर लगा रहे है। ग्राम टोंगा में किस सहकारी समिति के द्वारा बारदाना भेजा गया। उर्पाजन केन्द्र के स्थान पर घर खलिहान में गेंहू की तौल क्यों। गेंहू खरीद की प्रक्रिया में नियुक्त सर्वेयर, गोदाम संचालक मालिक और खरीद संस्था के प्रबंधक की अपनी अपनी गंभीर जिम्मेदारी होती है। क्या किसी निर्माणाधीन वेयर हाउस में खरीद तौल हो सकती है। मामला अत्याधिक गंभीर और गेंहू उर्पाजन नियमों की मिली भगत से अनदेखी का होने से विस्तृत जांच और कार्यवाही का विषय बना हुआ है।

विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा के वीर सपूत नरेन्द्र यादव पर्वता रोही जिंन्होने हिमालय की एवरेस्ट चोटी पर चढ़ कीर्ति मान स्थापित किया
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण।कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान बोरी बुजुर्ग में लगा समाधान शिविर विधायक श्री ईश्वर साहू हुए शामिल*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया