
मुरादाबाद में प्रेमी और प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। लड़की के घर में पहले दोनों की बहस हुई। इसके बाद लड़की ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। प्रेमी को जब इसकी जानकारी हुई तो डेढ़ घंटे बाद उसने भी जान दे दी।
लड़की कक्षा 9वीं की छात्रा थी। लड़का 3 दिन से उसका फोन नहीं उठा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। फिर लड़का अपने घर लौट गया। घटना मझौला थाना क्षेत्र की है।

लड़के के घर पर लाश के बगल में बैठकर रोती मां।
अब पढ़िए पूरा मामला…
लड़की ने निकाल ली थी बाइक की चाबी PRV में तैनात हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप यादव ने बताया, लड़की नन्नू रामतलैया में रहती थी। माइकल मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में 9th क्लास की छात्रा थी। जबकि आकाश एकता विहार कॉलोनी में रहता था।
दोनों के बीच करीब 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसे लेकर पहले दोनों परिवारों में विवाद हुआ। इसके बाद परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए।
लड़की किसी लड़के से बात करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। आकाश के घर में कोई कार्यक्रम था, वह 3 दिन से नन्नू का फोन नहीं उठा रहा था। बुधवार को वह लड़की से मिलने उसके घर गया।
इस बीच दोनों में झगड़ा हुआ। लड़का जब जाने लगा तो लड़की ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। इसपर वह जबरन चाबी लेकर वहां से चला गया। प्रेमी के रवैया से गुस्साई लड़की ने घर के कमरे में खुद को बंद किया। उसने पहले जहर खाया फिर पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये आकाश की तस्वीर है, जिसने सुसाइड कर लिया है।
मां बोली- हम लोग शादी के लिए राजी थे
घटना के कुछ देर बाद लड़की के परिजनों ने लड़के को घटना की सूचना दी। इसके करीब डेढ़ घंटे के बाद उसने भी अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब जानकारी हुई तो वह आकाश को लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की मां बबली ने बताया- बेटी की उम्र अभी केवल 17 साल ही थी। एकता विहार कॉलोनी के आकाश से वह प्यार करती थी। हम लोग शादी को भी राजी थे। 3 दिन से आकाश से नन्नू की बात नहीं हुई थी, जिससे वह काफी नाराज थी। नन्नू की मौत की खबर सुनते ही आकाश ने भी जान दे दी।

नन्नू की मौत के बाद अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन।
इंस्पेक्टर मझोला मोहित चौधरी ने बताया, प्रेमिका के बाद प्रेमी ने भी सुसाइड कर लिया। दोनों ने अपने अपने घर पर आत्महत्या की है। दोनों में से किसी का भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।